CTR Kya Hai और CTR कैसे बढ़ायें? Ultimate Guide हिंदी में

CTR Kya Hai: क्या आपके पास एक ब्लॉग या YouTube Channel है और उस पर का AdSense का उपयोग करके पैसे कमाते हैं, तो आपको Technical टर्म CTR के बारे में पहले से ही पता होगा। लेकिन यदि आप एक Beginner हैं और आपको CTR के बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो चिंता बिल्कुल भी न करें क्योंकि आज के इस लेख में CTR क्या है? CTR कैसे बढ़ायें? Website CTR और AdSense CTR में अंतर क्या है? आदि के बारे में ही बात करने जा रहे हैं।

लगभग सभी Blogger और YouTuber AdSense को Monetization Strategy के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन यह बात आपको पता होनी चाहिए कि AdSense एक CPC यानि की Cost Par Click पर आधारित नेटवर्क होता है। इसमें आपको Ads Impression पर नही बल्कि Ads Click पर पैसे मिलते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

माना लीजिए आपके Ads पर 1000 View (Impressions) आये हैं। उनमें से 100 Ads पर क्लिक आयें हैं, तो आपका AdSense CTR 10% माना जायेगा। न कि 1000 View को CTR माना जायेंगा।

CTR कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इस लेख में हम AdSense CTR के बारे में बात करने वाले हैं। AdSense की मदद से ज्यादा पैसे कमाने के लिए CTR को बढ़ना बहुत जरूरी है। लेकिन ब्लॉगर का CTR कम हो जाता है। जिससे उनकी Earning पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

यदि आप नही चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा हो, तो इस लेख के हर Point को अच्छे से समझकर पढ़ें और फॉलो करें? तो चलिए ज्यादा समय लेते हुए शुरू करते हैं अपना लेख CTR Kya Hai?

CTR (Click Through Rate) क्या है? (What is CTR in Hindi)

CTR Kya Hai
CTR Kya Hai

ब्लॉग/वेबसाइट या YouTube Channel पर Ads View (Impressions) पर क्लिक की दर को CTR कहा जाता है। CTR की मदद से बहुत ब्लॉग/वेबसाइट Earning करती हैं। आपके ब्लॉग की पर जितनी अधिक CTR दर होगी आप उससे उतने अधिक पैसे कमायेंगे। CTR को Click Through Rate के नाम से भी जाना जाता है।

अगर इसे सरल भाषा में समझें तो, आपके ब्लॉग पर Ads के Total View (Impressions) पर कितने विजिटर्स के द्बारा Click किया गया है। उसी को CTR कहा जाता है।

CTR = Number of Clicks / Number of Exposures

AdSense CTR की मदद से International Blogging की अपेक्षा भारत में Blogging में बहुत कम कमाई होते हैं। क्योंकि भारत में विदेशों की अपेक्षा कम CPC मिलता है, लेकिन यदि आप CTR और CPC पर Focus रखकर अच्छा काम करते हैं, तो आप AdSense की मदद से अच्छा खासा पैसा भारत में भी कमा सकते हैं।

AdSense CTR को Calculate कैसे करें?

लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप CTR Kya Hai? अच्छे से समझ गये होंगे। अब हम आपको बतायेंगे कि CTR का Formula क्या है? जिसकी मदद से आप AdSense CTR को Calculate कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं CTR के Formula के बारे में।

असल में CTR (Click Through Rate) आपके ब्लॉग के Ads पर आये Individual Click की प्रतिशत दर होती है। जिसे आप निम्नलिखित Formula की मदद से निकाल सकते हैं।

CTR = (Total Number of Ad Clicks) / (Total Number of Impressions) x 100

जैसे की ऊपर के Formula में देख सकते हैं कि अगर आपके Ad के 1000 Impressions हैं और Ad पर 100 क्लिक आयें हैं, तो आपके AdSense का CTR 10% होगा।

आपके AdSense का जितना अधिक CTR होगा। उतनी अधिक आपकी कमाई होगी। इसका सीधा सा मतलब है कि AdSense में आपकी कमाई Ad के Click पर निर्भर होती है।

AdSense CTR को ब्लॉग/वेबसाइट या YouTube Channel के आधार पर Calculate नहीं किया है। बल्कि इसे AdSense Account के लिए Calculate किया जाता है। यदि आपके 4 ब्लॉग हैं, तो आपके AdSense Account सभी ब्लॉग का CTR के साथ दिखाई देगा। यदि आपके एक ब्लॉग का CTR प्रभावित होगा, तो वह सभी ब्लॉग पर प्रभाव डालेगा।

AdSense CTR कैसे Check करें?

जैसे कि आप इस लेख में यहाँ तक जान चुके हैं कि CTR क्या है? और AdSense CTR को Calculate कैसे करें? लेकिन इसके बाद आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि AdSense CTR कैसे Check करें? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

AdSense CTR को Check करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Google AdSense Account को Log in करना होगा। इसके बाद Home Page को Refresh करें। यहाँ पर आपको एक Performance Chart दिखाई देगा। जिसमें आप CTR, CPC, RPM, Click और Impressions को Check कर सकते हैं।

यहाँ पर आप दिन, सप्ताह, महीने और साल के हिसाब से सब कुछ Check कर सकते हैं। इसके अलावा अगर इसके बारे में Detail में जानकारी हाँसिल करना चाहते हैं, तो आप Dashboard में Reports Option पर क्लिक करें। यहाँ से आपको CTR के बारे में सारी जानकारी मिल जायेगी।

AdSense CTR कैसे बढ़ायें?

यदि आपके ब्लॉग/वेबसाइट का AdSense CTR कम है, तो आप मेरे द्वारा बताये गये 10 Simple Tips ओ फॉलो करें। इनकी मदद से आप आसानी से अपने AdSense CTR को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन Tips के बारे में।

#1 – Ads के Size पर Focus करें

AdSense CTR बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले Ads के Size पर Focus पर करना होगा और ज्यादा Blogger यहीं पर गलती कर देते हैं। वह Ad के Size पर नहीं बल्कि Only Ad पर ध्यान देते हैं। यदि आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो आपका AdSense CTR Down हो जायेगा।

AdSense CTR Down होने का मतलब होता है कि आपके ब्लॉग/वेबसाइट के Ads पर क्लिक कम होना है। आपका AdSense CTR कम न हो तो आप Ads की लम्बाई और चौड़ाई, Colours आदि पर ध्यान रखना होगा। Google AdSense में आपको कई प्रकार के Ads Size मिल जाते हैं। जिसमें 300×250 Size का Ads बहुत ज्याद पॉपुलर है। आप इसी Ads साइज का उपयोग करें। जिससे वह आपके विजिटर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सके और ज्यादा Ads Click ला सके।

#2 – High-Quality Content लिखें

यह कहावत तो आपको पता ही होगी कि Content राजा (Content is King) होता है। यदि आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट या YouTube Channel पर High Quality Content पब्लिश करते हैं, तो विजिटर अपनी समस्या का समाधान हाँसिल करने के लिए आपके ब्लॉग आयेंगे और जब आपके ब्लॉग पर ज्यादा युजर्स आयेगे, तो Ads पर क्लिक के Chance बढ़ जाते हैं। जिससे आपका AdSense CTR बढ़ जाता है।

यदि आप अपने ब्लॉग पर Low Quality कंटेंट पब्लिश करते हैं, तो आपके ब्लॉग पर विजिटर्स आयेंगे लेकिन टिकेंगे नहीं जिसके कारण आपके ब्लॉग में Ads पर कम क्लिक आयेंगे। जिसके कारण आपका AdSense CTR कम हो जायेगा और जब CTR कम होगा, तो आपकी कमाई भी कम होगी। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो आप हमेशा High-Quality Content ही पब्लिश करें।

#3 – Ads को सही से Placement करें

आज कल गूगल अपने Update में कई नये-नये Algorithm ला रहा है। जैसे – Smith Algorithm, Bert Algorithm और भी दूसरे Algorithm है। जो आपके AdSense CTR को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। जैसे आपने कभी-कभी देखा होगा कि जब आप Google में अपना कुछ सवाल सर्च करते हैं, तो उसके बाद जब आप SERP की टॉप वाली Link पर क्लिक करते हैं, तो आप सीधा वहां पहुंच जाते हैं। जहाँ पर आपके सवाल आ उत्तर मौजूद होता है।

ऐसे में यदि आप अपने ब्लॉग में सिर्फ Top और Bottom में Ads को लगाते हैं, तो वह युजर आपके Ads तक पहुंच ही नहीं पायेगा। ऐसा में आपका AdSense CTR Down हो जायेगा। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने कंटेंट के बीच में भी Ads को Place करना चाहिए। ताकि युजर Ads को देख और Click कर सके।

#4 – Mobile Friendly ब्लॉग Post बनायें

आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट मौजूद है। जिसके कारण Daily 70% सर्च सिर्फ मोबाइल से होती है। ऐसा इसलिए है को मोबाइल को हर आसानी से Carry कर सकता है और उसका उपयोग कहीं पर भी कर सकता है। इसलिए अपनी ब्लॉग पोस्ट मोबाइल Friendly बनाना बहुत ही जरूरी है।

जब आपका ब्लॉग और ब्लॉग पोस्ट मोबाइल Friendly होगी, तो आपके ब्लॉग पर मोबाइल युजर्स बहुत ज्यादा आयेंगे और जब ट्रैफिक ज्यादा आयेगा, तो Ads पर Click के Chance बढ़ जाते हैं। जिससे आपका AdSense CTR अच्छा होता है।

#5 – Responsive Ad का उपयोग करें

Google AdSense में आपको Responsive Ad और Fixed Ad दो प्रकार के Ads मिलते हैं। जिनमें से आपनी मर्जी के हिसाब से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यदि आप आपने ब्लॉग में Responsive Ad का उपयोग करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है, इसके उपयोग से आपकी AdSense CTR बढ़ सकते हैं।

क्योंकि जब आप Responsive Ad का उपयोग करते हैं, तो इसमें Ads डिवाइस की Screen के हिसाब से अपने Adjust हो जाते हैं। जैसे यदि कोई युजस आपकी ब्लॉग पोस्ट को मोबाइल में Open करता है, तो Ads उसके हिसाब से Adjust हो जाता है।

वहीं जब युजर ब्लॉग पोस्ट Tablet और Laptop में Open करता है, तो Ads उसके हिसाब से Adjust हो जाता है। जब ऐसा होता है, तो आपके Blog पर Ads Click बहुत ज्यादा होते हैं। जिसके कारण AdSense CTR बढ़ जाता है।

 #6 – Ads का सही Format चुनें

Google AdSense में आपको कई प्रकार Ads Formats मिलते हैं। जैसे – Text Ads, Video Ads, Image Ads आदि। आप इनमें से अपने ब्लॉग के अनुसार एक सही Ads Format का उपयोग करें। आपकी ब्लॉग में जितना अच्छा Ads Format होगा। उस उतने ज्यादा Click आते हैं और जब ज्यादा क्लिक आते हैं, तो AdSense CTR बढ़ता है।

#7 – Organic Traffic बढ़ायें

यदि आप सच में AdSense CTR बढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपने ब्लॉग का Organic Traffic बढ़ना होगा। क्योंकि ब्लॉग पर को Organic Traffic आती है। वह लम्बे समय के लिए बनी रहती है। और जब उन्हे आपका Content पसंद आता है, तो वह पूरी जानकारी पढ़कर जाते हैं।

जब आपके ब्लॉग पर अच्छा कंटेंट होगा, तो आपके पास अच्छे Organic विजिटर आयेंगे। और जब Organic Traffic आयेगा, तो Ads पर भी ज्यादा क्लिक आयेंगे। जिसके बाद आपका AdSense CTR भी बढ़ेगा।

#8 – High CPC वाले Ads Allow करें

जब आप अपने ब्लॉग में Ads को Allow करते हैं, तो आपको प्रकार के CPC Ads मिलते हैं। Low CPC और High CPC।

Low CPC में आपको एक Ads के क्लिक कम पैसे मिलते हैं और जब आपने ब्लॉग पर Ads की मदद से ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं, तो ज्यादा Ads को Add करना होगा। जिसके कारण आपके ब्लॉग की Loding Speed स्लो हो जायेगी और ज्यादा Ads के कारण युजर्स आपके ब्लॉग को छोड़कर जल्दी चलेंगे।

High CPC में आपको एक Ads के क्लिक ज्यादा पैसे मिलते हैं। इसकी मदद से आप कम Ads Click पर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। उनके उपयोग से आपके ब्लॉग की स्पीड सही रहती है और कम Ads होने के कारण युजर्स आपके ब्लॉग पर बने रहते हैं, तो आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट में High CPC Ads को ही Allow करें।

#9 – Blog पर कम Ads लगायें

ब्लॉग की मदद से ज्यादा पैसे कमाने के लिए अपने ब्लॉग पर ज्यादा Ads न लगायें क्योंकि जब आप ज्यादा Ads लगाते हैं, तो आपके ब्लॉग की स्पीड स्लो हो जाती है और ज्यादा Ads होने के युजर्स आपके ब्लॉग को जल्दी ही छोड़कर चले जाते हैं।

क्योंकि जब से दुनिया में इंटरनेट की स्पीड Fast हुई है, तब से युजर्स कोई भी चीज को Loding होने का इंतजार नहीं करता है। इसलिए आप अपने ब्लॉग में कम Ads का उपयोग करें। जिससे आपके ब्लॉग की स्पीड Fast रहती है। जिससे आपके ब्लॉग पर ज्यादा युजर्स आते हैं और रूकते भी हैं। और जब ऐसा होगा, तो AdSense CTR बढ़ने के Chance अधिक होते हैं।

#10 – Bounce Rate कम करें

जब आपकी ब्लॉग पोस्ट पर युजर्स रूकते हैं, तो AdSense CTR बढ़ने के Chance बहुत ज्यादा होते हैं। यदि आपके ब्लॉग पर युजर्स नहीं रूकेंगे, तो आपका AdSense CTR कभी नहीं बढ़ेगा। इसलिए आपको अपने Blog का Bounce Rate कम करना होगा।

Bounce Rate कम करने के लिए आपको अपने ब्लॉग अच्छा Content पब्लिश करें और High CPC Ads का उपयोग करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके ब्लॉग का Bounce Rate बढ़ जाता है। और जब Bounce Rate बढ़ जायेगा, तो आपका AdSense CTR कम हो जायेगा।

Website CTR और AdSense CTR में अंतर

क्या आप Website CTR और AdSense CTR को लेकर कंफ्यूज हैं। क्या आपको लगता है कि ये दोनों एक ही हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो यह बिल्कुल गलत है क्योंकि दोनों में बहुत अंतर होता है। जिसे हम आपको नीचे बतायेंगे।

Website CTR क्या है?

जब कोई युजर्स गूगल सर्च में अपनी Query को सर्च करते हैं, तो SERPs के First Page में आपकी ब्लॉग पोस्ट Show होती है। उस ब्लॉग पोस्ट पर जितने प्रतिशत युजर्स Click करते हैं। उसे Website CTR कहा जाता है।

उदाहरण से समझें माना लिजिए SERPs में आपकी ब्लॉग पोस्ट के 100 Impressions आते हैं और उस पर 20 युजर्स Click करते हैं, तो आपकी Website का 20% CTR होगा।

Website CTR को आप High Quality Content, SEO, On Page SEO और Off Page SEO की मदद से बढ़ा सकते हैं।

AdSense CTR क्या है?

जब युजर्स आपके ब्लॉग पर दिखने पर Ads पर क्लिक करते हैं, तो उस प्रतिशत दर को AdSense CTR कहा जाता है। AdSense CTR टेकनिकल SEO के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

FAQ – CTR Kya Hai in Hindi

CTR से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित हैं।

Q1 – कितना CTR AdSense के लिए सही रहता है?

किसी भी ब्लॉग/वेबसाइट का 10% से 12% CTR AdSense के लिए सही रहता है। अगर इससे अधिक CTR होता है, तो आपको अपने ब्लॉग से Ads को Disable कर देना है नही तो आपका Google AdSense Account बंद हो सकता है।

Q2 – CTR का फुल फार्म क्या है?

CTR का Full Form Click Through Rate होता है।

Q3 – CTR Calculate करने का Formula क्या है?

CTR Calculate करने के लिए आप CTR = (Total Number of Ad Clicks) / (Total Number of Impressions) x 100 फॉर्मूला का उपयोग कर सकते हैं।

अंतिम शब्द – AdSense CTR Kya Hai in Hindi

आज के इस लेख में हमने आपको AdSense CTR Kya Hai? के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बताया है, ताकि आप आसानी से AdSense CTR को बढ़ा सकें। यदि आपको फिर भी कोई परेशानी हो रही है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

मुझे आशा है कि आपको आज का लेख AdSense CTR क्या है? बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


2 thoughts on “CTR Kya Hai और CTR कैसे बढ़ायें? Ultimate Guide हिंदी में”

Leave a Comment