Monetize Kya Hota Hai? A2Z पूरी जानकारी हिदी में

Monetize Kya Hota Hai: – अगर आप ब्लॉग्गिंग करते हैं, तो आपने Monetize शब्द किसी ब्लॉग या YouTube पर, किसी वीडियो के माध्यम से अवश्य ही सुना होगा। इसे आपने कुछ इस तरह से सुना होगा। जैसे YouTube Channel को कैसे मोनेटाइज करें? या फिर ब्लॉग को कैसे मोनेटाइज करें? आदि। इन सबके बाद आखिर आपके मन यह सवाल अवश्य ही आया होगा कि ये “Monetize Kya Hota Hai”।

अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम इसके बारे में पूरी जानकारी आपको नीचे देने वाला हैं। जिसे पढ़कर आपके मन में Monetize से संबंधित जितने भी Doubt हैं, वो सारे खत्म हो जायेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तो चलिए ज्यादा समय न खराब करते हुए। सीधे चलते हैं अपने लेख Monetize Kya Hota Hai  पर.

Monetize Meaning in Hindi

Monetize Kya Hota Hai
Monetize Kya Hota Hai

मोनेटाइज को हिंदी में मुद्रीकरण कहा जाता है। मुद्रीकरण को आसान भाषा में समझें तो इसे पैसे कमाना भी कहा जाता है। जब हम कोई भी बिजनस, ब्लॉग या YouTube चैनल बनाते हैं, तो हमारा उद्देश सिर्फ इन सभी चीजों से पैसे कमाने का होता है। जब हमारी यह सभी चीजे पैसे कमाना शुरू कर देती हैं, तो वह मोनेटाइज कहलाता है। यह किसी भी रुप में हो सकता है। जैसे ऑनलाइन या ऑफलाइन।

Monetize क्या होता है (What is Monetize in Hindi)

जब आप किसी ऐसी वस्तु को पैसे कमाने वाली वस्तु में बदलते हैं, जो पहले पैसे कमाने योग्य नही थी। इसको ही Monetize कहा जाता है। अगर इसे आसान भाषा में समझे तो आप Monetize के द्वारा किसी भी वस्तु से नये-नये श्रोतों से पैसा कमा सकते हैं।

आप Blog को Monetize करके ढ़ेर सारा पैसा कमा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन वर्क करते हैं, तो आप अपने डिजिटल कंटेंट को बहुत तरीकों से मोनेटाइज कर सकते हैं। जैसे- Sponsor, Affiliate Marketing, Advertisement इत्यादि।

Monetization क्या है?

Internet की दुनिया में Monetization शब्द का उपयोग किसी वेबसाइट या ब्लॉग के माध्यम से पैसे कमाने की क्षमता को दिखाने के लिए किया जाता है। आपका ब्लॉग अथवा वेबसाइट किसी भी रूप में Monetization हो सकते है। जैसे Affiliate Programs, e-commerce, Owning Premium Content और Advertising आदि।

अब अगर इसे दूसरे शब्दों में समझें, तो किसी भी ब्लॉग के मौजूदा ट्रैफिक को पैसे कमाने में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को ब्लॉग Monetization कहते हैं। (CPC), CPI/CPM) किसी भी ब्लॉग के Monetization का भुगतान करने के सबसे बेहतरीन माध्यम हैं।

ये लेख भी पढ़ें:-

मोनेटाइज के उदाहरण

Monetize को समझना बहुत आसान है लेकिन अगर आप अभी भी इसे समझ नहीं पाये हैं, तो मैं यहाँ पर आपको आपका ही उदाहरण देकर समझाने की कोशिश करता हूँ। मान लीजिए की आप एक ब्लॉगर/यूट्यूबर हैं। आप जैसे ही अपने ब्लॉग/यूट्यूब चैनल को बनायेंगे। वैसे ही पैसे कमाना शुरू नही कर देंगे। इसके लिए आपको इस पर मेहनत करनी होगी। आपको ब्लॉग पर लगातार पोस्ट तथा यूट्यूब चैनल पर लगातार वीडियो बनाकर डालकर उसे Grow करना होगा। इसके बाद आप अपने ब्लॉग/ यूट्यूब चैनल को Monetize करके पैसे कमा सकते हो।

आप जब तक इन माध्यमों से अपने ब्लॉग/ यूट्यूब चैनल को Monetize नहीं करेंगे तब ऑनलाइन पैसे नही कमा सकते हैं। यहाँ फिर मैं यही बात कहूंगा कि कोई भी ऐसी बस्तू जिससे कोई लाभ या पैसे कमाये जा सके। उसे ही मोनेटाइज कहते हैं।

नीचे हमने आपको कुछ ऐसे तरीके बताये हैं जिनके माध्यम से आप अपने ब्लॉग/ यूट्यूब चैनल को Monetize कर सकते हैं।

  • Google AdSense – आप अपने ब्लॉग पर पैसे कमाने के लिए Google AdSense का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको अपने ब्लॉग पर AdSense दिखाने होंगे। यह ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। आज के समय ब्लॉगर Google AdSense की मदद से लाखों रुपये हर साल कमाते हैं।
  • Affilate Marketing –आप किसी भी Affiliate Programs से जुड़कर उसके प्रोडेक्ट का Affiliate लिंक अपने ब्लॉग के पोस्ट में डालकर पैसे कमा सकते हैं।
  • Product Sell करें – ब्लॉग के माध्यम से पैसे कमाने के लिए आप खुद के ही प्रोडेक्ट बेच सकते हैं। जैसे ई-बुक्स, अनलाइन कोर्स, Paid service आदि।
  • Sponser Product – आप किसी भी कंपनी के साथ साझेदारी करके उसके लिए Sponser पोस्ट या Sponser वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
  • Membership – वहीं आप अपने ब्लॉग मैं कुछ ऐसा प्रीमियम कंटेंट रख सकते हैं। जिसके लिए आप फीस चार्ज कर सकते हैं।

Monetize से पैसे कैसे कमायें?

यहाँ पर नीचे हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहा हूँ। जिन्हे आप ऑनलाइन Monetize करके पैसे कमा सकते हैं, तो इन्हे आप अच्छे से समझ कर पढ़ें।

#1 – Blog को मोनेटाइज कैसे करें?

अगर आपको एक ब्लॉगर एक आपको अपने ब्लॉग को Monetize करने के लिए Google AdSense, Affiliate Marketing, Product Sell करें, Sponsor Product तथा Membership का उपयोग कर सकते हैं। जिसके बाद आप भी आप भी ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं।

Note: ब्लॉग को Monetize करने के लिए आपको अपने ब्लॉग पर Content क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आप हफ्ते में 3 ही पोस्ट पब्लिश करें, लेकिन आपका Article Unique होना चाहिए। जिसे युजर्स का दिलचस्पी से पढ़ता है।

#2 – YouTube चैनल को मोनेटाइज कैसे करें?

आप YouTube को भी Monetize करने के लिए Google AdSense, Affiliate Marketing, Product Sell करें, Sponsor Product तथा Membership का उपयोग कर सकते हैं। जिसके बाद आप भी आप भी YouTube से पैसे कमा सकते हैं। आज के समय बहुत से ऐसे लोग हैं जो YouTube से हर साल करोंड़ों रुपये कमाते हैं।

Note: Google AdSense का अप्रूवल पाने के लिए आपके YouTube चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे Watch Time पूरा होना बहुत जरूरी है।

#3 – Mobile App को मोनेटाइज कैसे करें?

आप अपने Mobile App को Monetize करने के लिए Google AdMob तथा Facebook Creator Studio का उपयोग कर सकते हैं। Google AdMob, गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। जिसमें आप Google AdSense की तरह अपने मोबाइल एप्लीकेशन पर विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकते हैं।

#4 – Social Media को मोनेटाइज कैसे करें?

सोशल मीडिया जैसे- Facebook Page, Instagram Page, Telegram आदि को Monetize करने के लिए आप , Affiliate Marketing, Product Sell करें, Sponsor Product तथा Membership का उपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया में फेसबुक पेज को मोनेटाइज करने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। जिसके बाद आप फेसबुक पेज पर विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपके फेसबुक पेज पर 10000 फॉलोवर, वीडियो पर 30000 मिनट Watch Time होना चाहिए। इसके अलावा आपका वीडियो का समय 3 मिनट या इससे अधिक होना चाहिए।

Monetize क्यूं जरूरी है

सभी लोग अपना ब्लॉग तथा यूट्यूब चैनल सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही बनाते हैं। (संदीप महेश्वरी जैसे महान लोगों को छोड़कर) यह एक ऐसा तरीका जिसके माध्यम से आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।

जब आप अपने ब्लॉग को Monetize कर लेते हो तो आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है, क्योंकि अब आप पैसे कमाने लगते हैं। जिसके बाद आप अपने युजर्स को वैल्युएबल जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा अब पहले से ज्यादा अपने ब्लॉग अथवा यूट्यूब चैनल को देने लगते हैं। जो आगे चलकर आपको कमायबी नई उचाई तक ले जाता है।

Monetize से पैसे कमाने के बाद आपने Passion को बिजनेस में बदल सकते हैं। जिसकी मदद से आप अपने Followers और Customers को हाई-क्वालिटी कंटेंट देने मे हेल्प होती है।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:-

FAQ – Monetize Kya Hota Hai

Monetize से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण Q&A निम्नलिखित हैं।

Q1 – मोनेटाइज क्या है?

जब आप किसी चीज को पैसे कमाने योग्य बना देते हैं, तो उसे ही मोनेटाइज कहा जाता है।

Q2 – Blog कितने समय में मोनेटाइज होता है?

आपके ब्लॉग पर जब से अच्छा-खास ट्रैफिक आने लगे तभी आप उसे मोनेटाइज कर सकते हैं। समय की बात करें तो ब्लॉग को मोनेटाइज करने में कम 3 से 6 महीने लग जाते हैं।

Q3 – YouTube Channel कितने समय में मोनेटाइज होता है?

YouTube Channel पर आप जितनी जल्दी 500 Subscribers और 3000 घंटे Watch Time पूरा कर लेते हैं। बैसे ही आपका YouTube Channel गूगल AdSense से मोनेटाइज हो जाता है। YouTube इस Term को पूरा करने के लिए आपके पिछ्ले 365 दिनों का समय मिलता है। आप अन्य सोर्स Affiliate Marketing की मदद से अपने YouTube Channel को पहले ही दिन से मोनेटाइज कर सकते हैं।

अंतिम शब्द – Monetize Kya Hai in Hindi

मुझे आशा है कि अगर आपने इस लेख को शुरु से अंत तक अच्छे पढ़ा होगा, तो आपको समझ में आ गया होगा कि “Monetize Kya Hota Hai” (What is Monetize in Hindi) अगर यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हुई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य करें। जिससे उनकी भी कुछ मदद हो सकी।

अगर आप Blogging सीखना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहें क्योंकि मैं इस ब्लॉग में आपको बारीकी से ब्लॉगिंग के बारे में बताउंगा।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment