Page Authority Kya Hai और Page Authority कैसे बढ़ायें?

Page Authority Kya Hai: अगर आप एक Blogger या SEO Person हैं, तो आप Domain Authority और Page Authority से अवश्य परिचित होंगे। इन दोनों मैट्रिक्स को MOZ के द्वारा बनाया गया है। Google का इन दोनों मैट्रिक्स कोई मतलब नही है क्योंकि यह गूगल के 200+ रैंकिंग फैक्टर्स में नहीं आते हैं।

पिछले लेख में हमने आपको Domain Authority के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। आज के इस लेख में हम आपको Page Authority के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे- Page Authority Kya Hai? (What is Page Authority in Hindi), Page Authority Kaise Badhaye? Domain Authority और Page Authority में क्या अंतर है? आदि।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तो ज्यादा समय न बर्वाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख Page Authority क्या है? कैसे बढ़ायें? पर जहाँ इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

Page Authority Kya Hai? (What is Page Authority in Hindi)

Page Authority Kya Hai
Page Authority Kya Hai

यदि आप सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERPs) में अपने वेबपेज की रैंकिंग में सुधार करना चाहते हैं, तो आपकी सहायता के लिए विभिन्न प्रकार के टूल और मीट्रिक मौजूद हैं। इन्ही में से एक सहायक मीट्रिक Page Authority (PA) है।

Page Authority (PA), Metrix को MOZ के द्वारा बनाया गया है। यह मैट्रिक्स किसी भी वेबपेज कि सर्च इंजन में रैंकिंग की Power को दर्शाती है। ठीक जिस तरह Domain Authority किसी Domain Name की सर्च इंजन में रैंकिंग को Power दर्शाता है।

पेज अथॉरिटी का स्कोर 1 से 100 तक होता है। जिसकी गणना Logarithmic Scale पर की जाती है। इस गणना में 40+ रैंकिग फैक्टर्स को Chack किया जाता है। जिस भी वेबपेज का स्कोर जितना अधिक होता है। उस वेबपेज के सर्च इंजन में रैंकिग क्षमता अधिक होती है।

लेकिन ऐसा बार-बार नही होता है, जिसका कारण यह है कि Domain Authority और Page Authority, गूगल की मैट्रिक नहीं हैं। गूगल को इन दोनों मैट्रिक्स के बारे में कुछ भी पता नहीं है। कोई वेबपेज सर्च इंजन में रैंक होगा कि नहीं गूगल इसके लिए 200+ रैंकिग फैक्टर्स को चेक करता है। गूगल के हिसाब से डोमेन अथॉरिटी अथवा पेज अथॉरिटी के किसी भी वेबपेज को रैंक नहीं करवाता है।

बहरहाल, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि PA एक मीट्रिक है। किसी भी वेबपेज की Quality या SEO Value का व्यापक माप नहीं।

Page Authority Kaise Badhaye? (पेज अथॉरिटी कैसे बढ़ायें?)

किसी भी वेबपेज की Authority को जांचने के लिए MOZ 40+ फैक्टर का उपयोग करता है। इन सभी फैक्टर्स की जानकारी MOZ के पास है। लेकिन कुछ कॉमन फैक्टर ऐसे जिनकी मदद से आप अपनी वेबसाइट के वेबपेज की Authority को बढ़ा सकते हैं। नीचे कुछ फैक्टर दिये गये हैं जिन्हे आपको पढ़ना बहुत जरूरी है। अगर आप ब्लॉगिंग में सफल होना चाहते हैं।

#1 – Pages को प्राथमिकता दें

आपको अपने महत्वपूर्ण पेजों को प्राथमिकता देनी होगी। यहाँ पर आपको तय करना होगा कि आप कौन से पेजों को पहले क्रॉल करना चाहते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह निर्धारित करें कि आपके कौन से पेज सबसे अधिक SEO Value प्रदान करते हैं। उन पेजों को Prioriti देनी होगी।

#2 – Sitemap बनायें

वेबपेजों को प्राथिकता देने के बाद आपको अपनी वेबसाइट के लिए Sitemap बनाना होगा। Sitemap, गूगल को आपकी वेबसाइट के पेजों की Hierarchy के बारे में बताता है।  जिससे उन्हें यह अनुमान लगाने की अनुमति मिलती है कि उन्हें पहले कौन से पेज क्रॉल करने चाहिए।

#3 – अच्छे से Internal Linking करें

अब आप अपनी वेबसाइट के High Authority वेबपेजों को Low Authority वेबपेजों के साथ अच्छे से Internal Linking करें। ऐसा करने से आपके High Authority वेबपेज से Low Authority वेबपेजों पर Link Juice पास होता है। जिसके आपके Low Authority वेबपेजों की अथॉरिटी बढ़ जाती है। अगर आप सही तरीके से Internal Linking करते हैं, तो इससे आपकी वेबसाइट का Bounce Rate भी कम होता है।

 किसी भी वेबपेज की Authority में Profile Link फैक्टर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए आपके वेबपेज में जितने अधिक High Quality Backlink होंगे उसमें उतनी अधिक Power होगी सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंक करने की।

#5 – Mobile Friendly वेबसाइट बनायें

आज के समय में 57% युजर्स अपनी Query को सर्च करने के लिए अपने Mobile का उपयोग करते हैं। जिसके कारण आपकी वेबसाइट और उसके पेजों का Mobile Friendly होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जो वेबपेज मोबाइल फ्रेंडली होते हैं वह सर्च इंजन पेज में आसानी से रैंक कर जाते हैं। आप अपनी वेबसाइट को Mobile Friendly बनाने के लिए Google AMP का उपयोग कर सकते हैं।

#6 – High Quality Content लिखें

आपका प्रत्येक वेबपेज High Quality Content से भर पूर्ण से होना चाहिए। आपके आर्टिकल में मौजद कंटेंट युनिक, Comprehensive और उसमें गहराई होनी चाहिए। जिसमें प्रत्येक पहलू को सही तरीके से शामिल किया गया हो। जब आपके वेबपेज का कटेंट अच्छा होगा तो उसका युजर्स अनुभव भी बेहतर होगा। जिससे आपकी वेबसाइट की PA भी पढेगी। आप अपने किसी भी आर्टिकल को Google EAT के हिसाब से लिखकर तैयार करें।

#7 – Post को Regular Update करें

जब आप अपनी वेबसाइट पर नियमित रूप से काम करते हैं, तो सर्च इंजन के बोट्स भी आपकी वेबसाइट पर नियमित रूप से आते हैं। इससे होता यह कि आपके आर्टिकल सर्च इंजन रिजल्ट पेज पर जल्दी से रैंक कर जाते हैं। इसलिए आपको अपनी वेबसाइट पर नियमित रूप से नये आर्टिकल लिखना तथा पुराने आर्टिकल को अपडेट करते रहना है।

#8 – On Page SEO अच्छे से करें

On Page SEO एक ऐसा फैक्टर होता है, जो पूर्ण रूप से किसी ब्लॉगर या वेबसाइट के हाथ में होता है। जिसकी मदद से आप अपने वेबपेज को सर्च इंजन रिजल्ट पेज में आसानी से रैंक करवा सकते हैं। इसलिए अपने आर्टिकल को लिखते समय On Page SEO अच्छे से करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। जब आपकी वेबसाइट अच्छे से रैंक होती है, तो इससे DA और PA भी बढ़ती है।

आपको अपने PA को बढ़ाने में बहुत मेहनत और समय लगा है। अगर आप अपनी मेहनत और समय का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके वेबपेज पर जितने भी Spammy Links हैं उन्हे अभी के अभी हटा दें। यह Spammy Links आपके PA पर बुरा प्रभाव ड़ालते हैं। ऐसे लिंक आपके वेबपेज की रैंकिग को भी प्रभाव करते हैं। गूगल ऐसे वेबपेजो को मैन्युअल दंडित भी कर सकता है।

अपने वेबसाइट से Spammy Links तलाशने तथा उन्हे हटाने के लिए आप Google Search Console का उपयोग कर सकते हैं।

#10 – Patience (धैर्य) बनायें रखें

किसी भी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी और पेज अथॉरिटी में बढ़ने में समय लगता है। समय के साथ जैसे-जैसे आपकी वेबसाइट पुरानी होती जाती है। वैसे-वैसे आपकी वेबसाइट की DA और PA बढ़ती रहती है। इसलिए आपको Patience (धैर्य) बनाये रखना बहुत जरूरी है।

ये 10 ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप अपनी वेबसाइट के वेबपेजों की Authority बढ़ा सकते हैं। यहाँ तक आप Page Authority Kya Hai और इसे कैसे बढ़ायें? के बारे में जान चुके हैं। अब आगे जानेगे कि Page Authority का अच्छा स्कोर क्या है?

अच्छा Page Authority क्या है?

यह सवाल लगभग हर नयें ब्लॉगर के मन में चलता है। कि किसी भी वेबपेज को रैंक होने के लिए एक अच्छा PA स्कोर क्या होता है? इसका जवाब कोई सटीक नहीं है।

मान लिजिए आपकी वेबसाइट का PA स्कोर 80 है और आप जिस भी Keyword पर अपना आर्टिकल लिखते हैं और उसी कीवर्ड पर कोई दूसरा आर्टिकल लिखता है जिसका PA स्कोर 90 है, तो उसके आगे आपका PA स्कोर 80 भी बुरा है लेकिन इसका कारण यह नहीं कि आपके वेबपेज रैंक नहीं करेगा। क्योंकि PA गूगल का कोई रैंकिंग फैक्टर नहीं है। अगर आपके आर्टिकल में यूनिक और Helpful कंटेंट तो आपका आर्टिकल PA स्कोर 90 से भी पहले रैंक कर सकता है।

यहाँ पर आप एक बार अच्छे से समझ लें कि कोई भी Page Authority स्कोर अच्छा या बुरा नहीं होता है।

Page Authority कैसे चेक करें?

आप किसी भी वेबसाइट के वेबपेजों की Page Authority को चेक करने के लिए MOZ के Chrome Extension आ उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपनी वेबसाइट के वेबपेजों की Page Authority को चेक करना चाहते हैं, तो आप websiteseochecker टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह एक अच्छा SEO है, जो बहुत से SEO मैट्रिक्स को एक ही स्थान दिखाता है।

यहाँ पर जिस भी वेबसाइट की Page Authority को चेक करना चाहते हैं उसका URL पेस्ट करना होगा। इसके बाद I am not Robot के बॉक्स पर क्लिक करके Check पर क्लिक करें। अब आपके सामने उस वेबसाइट का PA, DA और बहुत से SEO मैट्रिक्स आ जायेंगे। इसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट का PA चेक कर सकते हैं।

Page Authority और Domain Authority में अंतर

Page Authority Vs Domain Authority
PA Vs DA

पहली नजर में Page Authority और Domain Authority में कोई अंतर नहीं लगता है। यह बिल्कुल समान लगते हैं लेकिन एक समान लगने वाबजूद इनमें कई अंतर होते हैं। जो इन्हे आपस में अलग बनाते हैं। नीचे इनके अंतर के बारे में बतायेगा है।

Page AuthorityDomain Authority
Page Authority यह बताती है कि कोई विशेष वेबपेज SERPs पर कैसे और कहाँ रैंक करेगा। यह आपको बताता है कि आपको किन-किन पेजों को improve करने की आवश्यक्ता है।Domain Authority आपके competition की तुलना में आपकी वेब प्रॉपर्टी की स्थिति जानने में आपकी मदद करती है और यह बताती है कि आपकी वेबसाइट SERPs में कहाँ रैंक करेगी।
Page Authority लिंक संख्या और अन्य जैसे 40 से अधिक Factors पर विचार करती है लेकिन इसमें कीवर्ड उपयोग और Content Optimization शामिल नहीं है।Domain Authority डेटा MOZ के वेब इंडेक्स टूल से लिया जाता है। इसके अलावा यह लिंक और रूट डोमेन को जोड़ने सहित कई factors पर विचार करता है।
Page Authority की गणना भी एक एल्गोरिदम का उपयोग करके की जाती है, लेकिन यह व्यक्तिगत पेज पर 1-100 तक का स्कोर प्राप्त करने के लिए लिंक गणना और अन्य Factors पर विचार करता है।Domain Authority की गणना करते समय, Moz मशीन लर्निंग द्वारा संचालित एक एल्गोरिदम का उपयोग करता है, जो स्कोर प्राप्त करने के लिए लिंकिंग रूट डोमेन और आपकी साइट पर लिंक की संख्या का मूल्यांकन करता है।
Page Authority किसी व्यक्तिगत वेब पेज या पेज पर Domain Authority संपूर्ण वेबसाइट पर आधारित स्कोर है
Page Authority और Domain Authority में अंतर

Page Authority और Page Rank में अंतर

Page Authority Vs Page Rank
PA Vs PR

साल 2013 से पहले किसी भी वेबपेज रैंक करवाने में Page Rank एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैक्टर के रूप में काम करता था। क्योंकि यह Google के द्वारा निर्धारित किया जाता था। साल 2013 में गूगल ने बंद कर दिया था क्योंकि वेबमास्टर वेबसाइट को रैंक करवाने के लिए Content के स्थान पर Page Rank का उपयोग ज्यादा करने लगे थे।

आज के समय में बहुत से ऐसे लोगो हैं जो Page Authority और Page Rank को एक ही समझते हैं, लेकिन इन दोनो मैट्रिक्स में बहुत बड़ा अंतर होते हैं। जिन्हे आप नीचे जानेंगे।

Page AuthorityPage Rank
इस मैट्रिक को Moz के द्वारा बनाया गया है। जिसका काम किसी भी वेबपेज के सर्च इंजन में रैंकिंग की Power को बताता है।इस मैट्रिक को गूगल के द्वारा बनाया गया है। इसका काम किसी भी वेबसाइट की रैंकिग Power को बताना है।
इसको मापने के लिए 0 से 100 तक के अंकों का प्रयोग किया जाता है।इसको मापने के लिए 0 से 10 तक के अंकों का प्रयोग किया जाता है।
MOZ इस पर लगातार अपडेट लाकर इसे Improve करता रहता है।2013 में बाद से गूगल ने इस पर कोई अपडेट नही किया है।
Page Authority और Page Rank में अंतर

Domain Authority और Page Authority में कौन ज्यादा महत्वपूर्ण है?

डोमेन अथॉरिटी और पेज अथॉरिटी दोनों अलग-अलग मैट्रिक्स हैं, लेकिन संबंधित कारणों से वेबसाइटों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका लेख अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, आपको पेज का अच्छी तरह से Optimization करना होगा, इसकी तुलना इंटरनेट पर समान पेज से करनी होगी, जिसमें High Quality Backlinks और बहुत कुछ शामिल होगा।

यदि आप अपने पूरे डोमेन पर अधिक ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको Optimization को उसी तरह चलाने की आवश्यकता होगी, लेकिन Competitors के मुकाबले तुलना भी करनी होगी, और यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी साइट पर सामग्री अच्छी तरह से बनाई गई है।

Optimization और SEO का अच्छा रिजल्ट पाने में समय लगता है। अंतरों को समझकर और अपनी साइट के प्रभाव को अधिकतम करने के लिए दोनों का उपयोग करके आप SEO रैंक में आगे बढ़ने और वह सफलता पाने में सक्षम होंगे जिसमें आप रुचि रखते हैं।

FAQ – Page Authority Kya Hai

Page Authority से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित हैं?

Q1. Page Authority का मतलब क्या होता है?

किसी वेबपेज का वह मान जो उसके सर्च इंजन में कहाँ पर रैंक करने की भविष्यवाणी करता है। Page Authority कहलाता है।

Q2. Page Authority कितना अच्छा होता है?

इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। आपकी पेज का Authority स्कोर कितना भी हो अगर आपका आर्टिकल यूनिक और Helpful नही है, तो वह कभी रैंक नहीं करता है।

Q3. क्या Page Authority एक रैंकिग फैक्टर है?

नहीं, बिल्कुल भी नहीं। Page Authority सिर्फ आपके वेबपेज के स्कोर को चेक करके यह भविष्यवाणी करता है कि वह सर्च इंजन पेज पर कहाँ रैंक कर सकता है।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द‌: Page Authority क्या है

आज के इस लेख में हमने आपको Page Authority Kya Hai? (What is Page Authority in Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। ताकि आप इसके बारे में अच्छे से समझकर अपने ब्लॉग की Page Authority बढ़ा सकें। यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूंछ सकते हैं। हम हर संभव आपकी मदद करेंगे।

मुझे आशा है आज का यह लेख Page Authority क्या है? आपको बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस ब्लॉग को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। यदि आप ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर बनें रहें क्योंकि मैं इस ब्लॉग पर हर रोज ब्लॉगिंग से संबंधित आर्टिकल पब्लिश करते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment