Rich Snippet Kya Hai? Rich Snippet को Add कैसे करें?

Rich Snippet Kya Hai: अगर आपके मन में यह सवाल चल रहे हैं कि Rich Snippet क्या है?? Rich Snippet को Add कैसे करें, Rich Snippet कितने प्रकार के होते हैं, तो आप विल्कुल सही जगह पर आये हैं। आज के इस लेख में हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं।

क्योंकि जिन Blogger को Rich Snippet ज्ञान नहीं होता है। वह हमेशा अपने Competitors से पीछे रहते हैं। अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं, तो आपको इसका ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमने इस लेख में Rich Snippet को बहुत अच्छे कवर किया है। अगर आप इस लेख को अच्छे से पढ़कर इन प्रोसेस फॉलो करते हैं, तो आप आसानी से अपनी वेबसाइट अथवा ब्लॉग में Rich Snippet को Add कर सकते हैं। जिसके बाद आपकी वेबसाइट की रैंकिंग में सुधार होगा। और जब रैंकिंग में सुधार तो अपने आप ही आपकी वेबसाइट पर Traffic Increase हो जायेगा।

तो ज्यादा समय न वर्बाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर और विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि Rich Snippet Kya Hai? Rich Snippet Add Kaise Kare?

Rich Snippet क्या है? (Rich Snippet Kya Hai)

Rich Snippet Kya Hai
Rich Snippet Kya Hai

Rich Snippet, जब कोई युजर गूगल में अपनी Query सर्च करता है, तब उसके सामने सर्च इंजन रिजल्ट पेज पर कई लेख प्रदर्शित हो जाते हैं। इनमें से जिस भी लेख में URL, Meta Discription और Title के जो भी Extra Information दी होती है। उस Information को ही Rich Snippet कहा जाता है। Rich Snippet सर्च इंजन रिजल्ट पेज में दिखने में बहुत अच्छा लगता है, जिसके के यह युजर्स को अपनी ओर Attractive करता है। जिसके वेबसाइट का CTR और Traffic दोनों बढ़ते हैं।

Rich Snippet Kya Hai
Rich Snippet Kya Hai

जैसे की ऊपर दी गई इमेज में आप देख सकते हैं कि इसमें URL, Meta Discription और Title के अलावा एक इमेज, Review, Rating और कितने समय में यह Recipe बनकर तैयार हो जायेगी यह समय भी दिया गया है। ज्यादा Review और Rating को देखकर युजर्स आपकी वेबसाइट की तरफ खिचे चले आते हैं। अब अच्छे से समझ गये होंगे कि Rich Snippet Kya Hai?

Rich Snippet क्यों जरूरी है?

Rich Snippet किसी भी वेबसाइट की रैंकिंग को Direct कोई फायदा नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन यह Indirectly वेबसाइट के लिए बहुत फायदा पहुंचाते हैं।

Rich Snippet सर्च इंजन रिजल्ट पेज में आपके वेबपेजों को बहुत अधिक आकर्षक बनाते हैं, जो Simple से दिखने वाले सर्च रिजल्ट से बहुत अलग होते हैं।

जिसके कारण युजर्स Rich Snippet वाले वेबपेज पर क्लिक करने की संभावना अधिक होती है। जिससे आपके ब्लॉग के Organic CTR में सुधार होता है।

निचे दो इमेज दी गई हैं। जिसमें आप दोनों रिजल्ट को देख सकते हैं।

Rich Snippet क्यों जरूरी है

साधारण सर्च रिजल्ट

Rich Snippet क्यों जरूरी है?

Rich Snippet वाला सर्च रिजल्ट

इन दोनों वेबपेजों में Rich Snippet वाला सर्च रिजल्ट वेबपेज बहुत अधिक आकर्षक लगता है।

Rich Snippet, CTR को बेहतर करने के लिए अलावा SEO के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Rich Snippet का उपयोग करने में जिस भी Structured Data कोड़ का उपयोग होता है। वह Google को आपके वेबपेज में मौजूद Content को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

और जब गूगल आपके वेबपेज को बेहतर ढंग से समझ सकता है, तो वह अधिक Relevant सर्च Query के लिए आपके वेबपेज को रैंक भी कर सकता है। तो आप अच्छे समझ गयें होंगे कि Rich Snippet क्यों जरूरी है। अब आगे आप Rich Snippet के प्रकार के बारे में जानेंगे।

Rich Snippet के प्रकार (Types of Rich Snippet in Hindi)

Rich Snippet Kya Hota Hai? जानने के बाद आपको Rich Snippet के प्रकार के बारे में जानना बहुत जरूरी है। जो निम्नलिखित हैं।

#1 – Review Snippet

इस Snippet में वेबसाइट पर मौजूद कंटेंट या Service से ज युजर्स संतुष्ट होते हैं, तब वे Review देते हैं। इसमें सर्च रिजल्ट पेज पर Star Rating दिखाई जाती है, जो 1 Star से 5 Star तक जाती है।

Review Snippet

#2 – Product Snippet

इस Snippet में किसी भी Product के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। जैसे image, price, review count और rating आदि।

Product Snippet

#3 – Music Snippet

इस Snippet में सर्च रिजल्ट पेज में Music के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाती है। जैसे – Composer, Lyricist, Release Date तथा Genre आदि।

Music Snippet

#4 – Recipe Snippet

यह Snippet सर्च रिजल्ट पेज में rating, review count, cooking duration और calories भी दिखाता है। यदि आप अपनी वेबसाइट पर Recipe को कवर करते हैं तो आप इस प्रकार का Snippet जोड़ कर सकते हैं।

Recipe Snippet

#5 – Organization Snippet

इस तरह की Snippet सर्च रिजल्ट पेज में Organization की पूरी जानकारी जैसे – Business का Logo, Address, Customer Service तथा Content आदि प्रदर्शित करता है।

Organization Snippet

#6 – Top Stories Snippet

यह Snippet वेबसाइटों कि ट्रेंडिंग न्यूज को Top Stories Box में प्रदर्शित करता है। जिससे SERPs में रैंक करने के चांस बढ़ जाते हैं। ध्यान रहे यह Snippet सिर्फ उन वेबसाइट पर काम करती है, जो पहले से Google News द्वारा Approved होती हैं।

Top Stories Snippet

#7 – Video Snippet

इस Snippet की मदद से आप अपने कंटेंट में मौजूद Video को भी सर्च रिजल्ट पेज में दिखा सकते हैं। क्योंकि ऐसे कंटेंट में मौजूद वीडियो सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं पढ़ती है।

Video Snippet

#8 – Event Snippet

यह Snippet, Date और Location जैसी घटनाओं के बारे में आवश्यक विवरण पर प्रकाश डालता है। यदि आप कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों के लिए टिकट बेचते हैं तो इस प्रकार का Snippet आपके लिए relevant है।

Event Snippet

#9 – Movie Snippet

Movie Snippet मूवी की रिलीज़ की तारीख, चलने का समय, शैली और रेटिंग के बारे में जानकारी प्रदर्शित करता है। यदि आपकी वेबसाइट फिल्मों और टेलीविज़न शो से संबंधित जानकारी कवर करती है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

Movie Snippet

#10 – FAQ Snippet

यह Snippet सर्च रिजल्ट पेज में आपके वेबपेज के Title और Description के आधार पर प्रश्नों और उत्तरों की एक सूची दिखाता है।

यदि आपके पास landing pages और blog posts हैं जिसमें में आप FAQ को शामिल करते हैं, तो आप इस Snippet का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

FAQ Snippet

Note: Google ने अभी हाल ही घोषणा की है कि FAQ Snippet सिर्फ आधिकारिक सरकारी और स्वास्थ्य संबंधी वेबसाइटों के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।

Rich Snippet की Guidelines

जब आपको यह पता चल चुका है Rich Snippet Kya Hai? तो आप इसकों अपनी वेबसाइट पर Rich Snippet Add करने के बारे में अवश्य ही जानना चाहते होंगे, लेकिन इसको जानने से पहले आपको Rich Snippet की Guidelines के बारे में बहुत जरूरी है। सभी प्रकार के Structure Data में ये Guidelines लागू होती हैं।

इन Guidelines को फॉलो करके आप आसानी Structure Data को सर्च रिजल्ट में शामिल कर सकते हैं। जिन भी वेबसाइट में Structure Data को जोड़ने के लिए इन Guidelines को फॉलो नहीं किया जाता है। उनका युजर Experience खराब हो जाता है। जिसके बाद उन वेबसाइट की रैंकिंग कम हो जाती है। क्योंकि गूगल उन वेबसाइट को Black Hat SEO में शामिल कर देता है।

अपनी वेबसाइट में Rich Snippet को Add करने के लिए आपको निम्नलिखित Guidelines को फॉलो करना होगा।

# – Technical Guideline

Technical Guideline को फॉलो करने के लिए आप Rich Result Test तथा URL Inspection Tool का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनो ज्यादातर Technical Errors को ढूंढ़ते हैं।

  • अपनी वेबसाइट में किसी वेबपेज को Markup करने के लिए आप तीन Supported Formats (JSON-LD, Microdata तथा RDFa) का उपयोग कर सकते हैं।
  • अपने Structure Data Page को Googlebot में किसी भी Method जैसे Robots.txt File, Noindex Tag या Access Control Method का उपयोग न करें।

#2 – Quality Guideline

यह Guideline किसी भी Automatic Tools का उपयोग करके Test करने के लायक नहीं है। आपका Structure Data कितना अच्छा क्यों न हो लेकिन इसे Quality Guideline के कारण उसे गूगल सर्च में Rich Result के रूप में दिखाए जाने से रोका जा सकता है। या फिर इसे स्पैम के रूप में मार्कअप भी किया जा सकता है।

  • हमेशा ओर्जिनल कंटेंट प्रोवाइड करें। गैर कानूनी Activities वाले कंटेंट का कभी मार्कअप न करें।
  • आपका Structure Data आपके वेबपेज पर मौजूद कंटेंट का सही Representation होना चाहिए।
  • आप किस प्रकार के Rich Result का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए लेख में दी गई सभी Additional Guidelines को फॉलो करें।
  • वेबपेज में मौजदू में सभी इमेज साधारण होने चाहिए जिन्हे Crawl और Index किया जा सके। अगर ऐसा नही होगा तो सर्च इंजन इन्हे रिजल्ट पेज में नहीं दिखा सकता है।

Rich Snippet Add Kaise Kare

Rich Snippet को अपने वेबसाइट में Add करने के लिए आप किसी भी SEO प्लगइन का उपयोग कर सकते हैं। आज के समय में मेरी नजर दो सबसे बेहतरीन SEO प्लगइन हैं। एक Rank Math तथा दूसरा Yoast है। लेकिन इस लेख हम आपको Rank Math की मदद से अपनी वेबसाइट में Rich Snippet Add Kaise Kare इसके बारे में बतायेंगे।

अगर आप Rank Math SEO प्लगइन का उपयोग करते हैं, तो यह पहले से ही आपके WordPress Blog में मौजूद होगी। अगर नही है, तो आपको इसे Install और Active करना होगा। जो आपको पहले से ही पता होगा।

Rank Math SEO प्लगइन को Setup करने के बाद आपको इसके Dashboard में जाना होगा। जहाँ पर आपको Schema (Structured Data) वाले ऑप्शन को Open करना होगा।

Rank Math SEO प्लगइन

इसके बाद आपके सामने एक पेज Open होगा। जिसमें आपको अपने ब्लॉग के अनुसार Schema Type वाले ऑप्शन का चयन करना होगा। इसके बाद Save Changes पर करें।

Rank Math SEO प्लगइन

इतना करने के बाद गूगल आपकी वेबसाइट को एनलाइज करके उसमें दी गई जानकारी और Structured Data के हिसाब से Rich Snippet को सर्च इंजन रिजल्ट पेज में दिखाने लगता है।

Rich Snippet और Rich Result में अंतर

यहाँ तक आप Rich Snippet Kya Hai? इसके बारे में अच्छे जान गये होंगे लेकिन इसके बाद भी आप Rich Snippet और Rich Result एक ही समझते रहे हैं, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, क्योंकि यह दोनों एक दूसरे बहुत अलग हैं। चलिए हम आपको Rich Snippet और Rich Result में क्या अंतर है? इसके बारे में बताते हैं।

Rich SnippetRich Result
इसको SERPs में दिखाने के लिए ब्लॉग अथवा वेबसाइट मालिक को सर्च इंजन को जानकारी दी जाता है।इसको सर्च इंजन खुद ही SERPs में दिखाता है। इसको दिखाने के लिए कोई जानकारी नही देता है।
इस पर जब कोई युजर क्लिक करता है, तो वह सीधा उस वेबसाइट पर पहुंच जाता है। जिसका वह Rich Snippet होता है। इस पर क्लिक करने पर युजर पहले गूगल Next पेज पर तथा वहाँ से Apply करने पर वेबसाइट पर पहुंचता है।
जब सर्च इंजन में  Reviews, Product, Organization, Recipe, Top Stories आदि। सर्च किये जाते हैं, तब उनमें जो रिजल्ट आते हैं वे Rich Snippet होते हैं।जब Job या Location से संबंधित कुछ भी सर्च किया जाता है। तब Rich Result आते हैं।
Rich Snippet और Rich Result में अंतर

Rich Snippets और SERP Features में अंतर

जब कोई युजर सर्च इंजन पर जो भी क्वेरी सर्च करता है, तो उसके सामने जिस पेज पर वो सारे रिजल्ट आते हैं उसे SERP कहा जाता है। SERP में रिजल्ट Show होते हैं।

SERP पर जितने रिजल्ट दिखाई देते हैं उनमें से जिन भी रिजल्ट में URL, Title और description के अलावा जो भी एक्ट्रास जानकारी दी होती है। उसे Rich Snippets कहा जाता है। Rich Snippets, SERP में Show होते हैं।

FAQ- Rich Snippet Kya Hota Hai?

यहाँ तक आपको Rich Snippet Kya Hai? इसके बारे में पूरा ज्ञान हो गया होगा। इसके अलावा हम Rich Snippet से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर रहे हैं। जिन्हे लोग अक्सर पूछते हैं। जो निम्नलिखित हैं।

Q1. क्या Rich Snippet अपने आप होता है?

नहीं ऐसा विल्कुल भी नहीं होता है। Rich Snippet को सर्च रिजल्ट पेज में दिखाने के लिए आपको SEO प्लगइन का उपयोग करना पड़ेगा।

Q2. क्या Rich Snippet का उपयोग करने से Traffic बढ़ता है?

हाँ। जिस भी वेबसाइट अथवा ब्लॉग में Rich Snippet का उपयोग होता है। उसका Traffic बढ़ता है

Q3. गलत Rich Snippet करने से क्या होता है?

गलत Rich Snippet करने से आपकी वेबसाइट की रैंकिंग कम हो जाती है। क्योंकि वह Rich Snippet की Guidelines को फॉलो नही करती है।

यह महत्वपूर्ण लेख भी पढें:

अंतिम शब्द – Rich Snippet Kya Hai

आज के इस लेख में हमने Rich Snippet Kya Hai? Rich Snippet Add Kaise Kare? के बारे में पूरी जानकारी आपको प्रदान की है। ताकि आपको इस बिषय से संबंधित जानकारी हाँसिल करने के लिए आपको इंटरनेट पर अपना कीमती समय वर्बाद न करना पडे।

मुझे आशा है अगर आप इस लेख को समझ कर पढ़ेंगे, तो इससे आपकी मदद जरूर होगी। अगर इस लेख से आपकी कुछ भी मदद हुई हो इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment