Google Web Stories Kya Hai और कैसे बनायें? गूगल वेबस्टोरी से पैसे कैसे कमायें?

Google Web Stories Kya Hai: अगर आप Google Web Stories के बारे में सर्च करते हुए मेरे ब्लॉग पर आए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज का यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख हम आपको Google Web Stories के बारे में सारा कुछ विस्तार से बताने वाले हैं, तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह बात तो आप सभी अच्छी तरीके से जानते हैं कि यदि आपको कंपटीशन में बना रहना है तो खुद को अपडेट करते रहना होगा। यह काम Google बखूबी करता भी है। क्योंकि गूगल समय-समय पर अपने प्लेटफार्म पर अपडेट लाता रहता है। इसी अपडेट के साथ गूगल वेब स्टोरी को लाया था। शुरू-शुरू में लोगों ने गूगल वेब स्टोरी को पसंद नहीं किया था, लेकिन समय के साथ लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गूगल का वेब स्टोरी लाने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि आज के समय में लोग शार्ट कंटेंट को देखना या पढ़ना बहुत पसंद करते हैं। फिर वह चाहे वीडियो के रूप में हो या आर्टिकल के रूप में। ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे: फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि शॉर्ट स्टोरीज का फीचर लेकर आये थे। जिसे युजर्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था। जिसके बाद गूगल ने वेब स्टोरी नाम का फीचर लांच किया। जिस पर यूजर कंटेंट विजुअल फॉर्मेट के रुप में देख सकते हैं।

आज के इस लेख आप Google Web Stories क्या है? Google Web Stories कैसे बनायें? के बारे में A to Z सारी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जिसके बाद आपको इसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट पर किसी अन्य वेबसाइट पर जाना नहीं पड़ेगा, तो ज्यादा समय ना व्यतीत करते हुए सीधा चलते हैं अपने टॉपिक Google Web Stories पर।

Table of Contents

Google Web Stories क्या है? (गूगल वेब स्टोरी क्या है?)

Google Web Stories Kya Hai
Google Web Stories Kya Hai

स्टोरीज़ एक लोकप्रिय Short-Form Content शैली है। जिसका उपयोग आज के समय में इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट और यहां तक कि यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा किया जाता है। इन सभी प्लेटफॉर्मो पर स्टोरीज़ के नाम अलग-अलग हो सकता है लेकिन इन सभी का काम एक ही है। अपने युजर्स को Short-Form में Content प्रदान करना। जिसे वह बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

गूगल मे अपने आर्टिकल को युजर्स तक Short-Form में प्रदान करने के लिए साल 2018 में Google Web Stories को लांच किया था, लेकिन शुरुआती दिनों में प्रकाशकों ने इसको ज्यादा प्रथमिकता नहीं दी थी। तब इसका नाम Stories of Web हुआ करता था।

लेकिन साल 2021 के अंत में गूगल ने इसे Google Web Stories के नाम से दुवारा Promote किया। जिसके बाद से जो ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर Google Web Stories का उपयोग कर रहा है उसके ब्लॉग पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है।

गूगल वेब स्टोरी को AMP तकनीकी के द्वारा संचालित किया जाता है। जिससे यह Mobile Friendly होती हैं। इन्हे आप Google Discover या Google Search में देख सकते हैं।

गूगल वेब स्टोरी को आप वीडियो, ऑडियो, इमेज, टेक्स्ट अथवा एनीमेशन की मदद से बना सकते हैं। आपने ने कभी न कभी Instagram स्टोरी को देखा ही होगा। ठीक इसी तरह गूगल वेब स्टोरी दिखाई पढ़ती है। लेकिन एक ब्लॉगर की नजर से यह Instagram स्टोरी से बहुत अधिक फायदेमंद होती है।

Google Web Stories में आप अपने आर्टिकल, विज्ञापन, कॉल टू एक्शन आदि को एड कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बहुत आसानी से अपनी Target Audience बना सकते हैं।

Google Web Stories का इतिहास

Google Web Stories, Google का बहुत ही लोकप्रिय फीचर है। जिसे गूगल ने सर्वप्रथम फरवरी 2018 में लांच किया था। लेकिन उस समय प्रकाशकों ने इसे ज्यादा अहमियत नहीं दी थी। बस कुछ ही प्रकाशक थे जो इसका यूज़ करते थे।

लेकिन साल 2021 के अंत में गूगल ने इसे दोवारा से प्रमोट किया था। जिसके बाद से लगभग सभी ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर इसका उपयोग करने लगे हैं। इसके इस्तेमाल से ब्लॉग पर भर-भर के ट्रैफिक आता है। अगर आप भी एक नए ब्लॉगर हैं। अपने ब्लॉग पर अच्छा-खासा ट्रैफिक चाहते हैं, तो Google Web Stories का आज ही इस्तेमाल करना शुरु कर दें।

Google Web Stories कहाँ दिखाई देती हैं?

अभी भी बहुत से युजर ऐसे हैं जिन्हें नहीं पता है कि Google Web Stories कहां दिखाई देती हैं। उनके लिए मैं यह कहना चाहूंगा Google Web Stories, AMP फॉर्मेट में संचालित की जाती हैं। इसका मतलब होता है कि अगर आप Google Web Stories देखना चाहते हैं तो आपको मोबाइल में देखना होगा।

इसलिए आप गूगल वेब स्टोरी को अपने एंड्रॉयड या iPhone में देख सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल डिस्कवर फीड को ओपन करना होगा और थोड़ा नीचे स्क्रॉल डाउन करने पर आपको वेब स्टोरी दिखाई देने लगेगी। जैसा कि आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं।

Google Web Stories Image

Google Web Stories इतनी महत्वपूर्ण क्यों हैं?

आज के समय में हर कोई शॉर्ट फॉर्म में कंटेंट को ज्यादा पसंद करता है। फिर चाहे वह वीडियो या फिर आर्टिकल। अगर आप अपने ब्लॉग पर बहुत ज्यादा ट्राफिक लाना चाहते हैं, तो आपको वेब स्टोरी का उपयोग करना ही पड़ेगा।

क्योंकि Google Web Stories न्यू ब्लॉगर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसकी मदद से आपके ब्लॉग पर कम समय में ही बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है।

आज के समय में लोग शार्ट वीडियो की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं। गूगल का Web Stories लाने का यही मुख्य कारण है।  आप भी अपने ब्लॉग पर वेब स्टोरी का प्रयोग करके Blog का Traffic बढ़ा सकते हैं

इसके अलावा आप Google AdSense की मदद से अपनी गूगल वेब स्टोरी को Monetize करके पैसे भी कमा सकते हैं। इसके बाद आपको समझ में आ गया होगा कि गूगल वेब स्टोरी इतनी ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों हैं।

Google Web Stories की गाइडलाइन

अगर आप अपने ब्लॉग पर Google Web Stories बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी कुछ गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा। जिनके बारे में मैं आपको नीचे बताने वाला हूं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

  • Google Web Stories की सबसे पहली और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस ये है कि आपने वेब स्टोरी में जो भी डाटा प्रदान किया है। वह कॉपीराइट फ्री होना चाहिए।
  • किसी भी वेब स्टोरी में अधिक से अधिक 180 करैक्टर का इस्तेमाल करें। इससे अधिक करैक्टर का उपयोग ना करें।
  • Google Web Stories बनाने के लिए हाई क्वालिटी इमेज और High Resolution वीडियो का ही उपयोग करें।
  • अगर आप अपनी वेब स्टोरी में किसी वीडियो का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी लम्बाई 15 सेकेंड से अधिक नही होनी चाहिए।
  • हमेशा पूर्ण वेब स्टोरी ही बनाया। कभी भी अधूरी वेब स्टोरी न बनायें।
  • Google Web Stories को बनाते समय यह ध्यान में रखें। कि उसमें सिर्फ एक लिंक का ही उपयोग करें।
  • Google Web Stories में अधिक से अधिक 30 स्लाइड तथा कम से कम पांच स्लाइड का उपयोग अवश्य करें।
  • जिस तरह आप अपने आर्टिकल में टाइटल तथा डिस्क्रिप्शन का उपयोग करते हैं। उसी तरह आपको Google Web Stories में भी टाइटल और डिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करना होगा।
  • Google Web Stories में पोस्टर लोगो और पब्लिशर इमेज का इस्तेमाल जरूर करें।

Google Web Stories Kaise Banaye (गूगल वेब स्टोरी कैसे बनायें?)

यहाँ तक आपने जाना कि Google Web Stories Kya Hai? लेकिन अब आप आगे जानेंगे कि Google Web Stories Kaise Banaye? यहाँ पर मैंने Blogger.com तथा WordPress दोनों प्लेटफॉर्म के बारे में बताया है कि आप किसी तरह इन पर वेब स्टोरी बना सकते हैं।

 WordPress Blog में Google Web Stories Kaise Banaye?

Step#1 – अगर आपको ब्लॉग वर्डप्रेस पर बना है, तो आपको Web Stories बनाने के लिए सबसे पहले Google की सबसे बेस्ट प्लगइन Web Stories को Install करना होगा। वर्डप्रेस प्लइगन को कैसे Install और Active करें? यह तो आपको पता ही होगा।

Web Stories Theme

Step#2 – प्लइगन Active होने के बाद आपको डैशबॉर्ड के दाई तरफ Stories » Dashboard में जाना होगा।

Step#3 – इसके बाद आपको वेब स्टोरी को बनाने के लिए किसी एक Templates का चयन करना होगा। या फिर एक नई वेब स्टोरी बनाने के लिए ‘Create New Story’ बटन पर क्लिक करें।

Note: यहाँ पर हम आपको एक टेम्पलेट से शुरुआत करने की सलाह देते हैं, क्योंकि अगर आप पहली बार वेब स्टोरी बना रहे हैं, तो यह वेब स्टोरी बनाने में आपकी मदद करेगा।

Step#4 –   एक बार टेम्पलेट का चयन करने के बाद आपके सामने प्लगइन स्टोरी बिल्डर इंटरफ़ेस खुल जाता है। जिसके बाद आप आसानी से अपनी वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।

Web Stories Interface

इसमें आपको एक आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए बहुत सारे फीचर्स मिल जाते हैं। जिन्हे आप आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • यहाँ पर आप किसी भी तरह की Photo अथवा Video को Upload कर सकते हैं। जिनकी मदद से एक आकर्षक वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।
  • आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए आप किसी भी थर्ड पार्टी की कॉपीराइट फ्री इमेज, विडियो अथवा GIF का उपयोग अपने वेब स्टोरी में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपनी वेब स्टोरी पर Text Add कर सकते हैं।
  • आप बहुत प्रकार के Shape और Sticker भी अपनी वेब स्टोरी में जोड़ सकते हैं।
  • यहाँ पर आपको बहुत से टेम्पलेट मिल जाते हैं जिनका उपयोग आप वेब स्टोरी बनाने के लिए कर सकते हैं।
  • आप वेब स्टोरी में लिंक भी जोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको सिर्फ एक ही लिंक को जोड़ना है।
  • आप एनीमेशन का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी वेब स्टोरी बहुत ज्यादा आकर्षक दिखती है।
  • वेब स्टोरी में फॉर्मेटिंग कर सकते हैं।

WordPress Blog में Google Web Stories Kaise Banaye और अच्छी तरह से जानने के लिए आप नीचे दिये हुए वीडियो टुटोरियल को देख सकते हैं। जिसमें आपको वेब स्टोरी कैसे बनायें? अच्छी तरह से समझ में आ जायेगा।

Video Credit By – Satish K Videos

Blogger में Google Web Stories Kaise Banaye?

अगर आपको ब्लॉग Blogger.com पर है, तो भी आप वेब स्टोरी बना सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको वर्डप्रेस की तुलना में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी।

ब्लॉगर पर वेब स्टोरी बनाने के लिए आपको Make Story नामक टूल का इस्तेमाल करना होगा। जिसका पूरा प्रोसेस मैने आपको नीचे दिया है। जिसे पढ़कर आप आसानी से ब्लॉगर में वेब स्टोरी बना सकते हैं।

Step#1 – सबसे पहले आपको Make Story नामक टूल की Official Website पर जाना होगा। जहाँ पर आपको अपनी Gmail ID से Sign Up करना होगा।

Step#2 – Sign Up करने के बाद आपको Create New Story पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने वो सारे फीचर्स आपके सामने Open हो जायेंगे जो वर्डप्रेस की प्लगइन Web Stories में थे। इन फीचर्स की मदद से आप एक आकर्षक वेब स्टोरी क्रिएट कर सकते हैं।

Make Story Blogger

Step#3 – वेब स्टोरी का SEO पूरी तरह से कम्पलीट करने के बाद Publish पर क्लिक करें।

Step#4 – अब आपको Short Link वाले Option पर क्लिक करना होगा। जो आपको दाई तरफ दिये हुए ऑप्शन में मिल जायेगा। अब आपको Copy Embed पर क्लिक करके वेब स्टोरी के कोड को कॉपी करना होगा।

Web Story Blogger

Step#5 – इतना करने के बाद आपको वापस अपने Blogger Dashboard में आना होगा। जहाँ पर आपको Web Story नाम का एक नया पेज बनाना होगा।

Step#6 – यहाँ पर आपको ब्लॉगर पेज को HTML View में करना होगा। इसके आपको यहाँ पर उस कोड को पेस्ट करना है जो आपने वेब स्टोरी बनाने के बाद कॉपी किया था।

Step#7 – इतना करते ही आपकी वेब स्टोरी तैयार हो चुकी है। अब आपको Publish पर क्लिक करके वेब स्टोरी को पब्लिश करना है।

Blogger Web Stories

Note- अब इसके बाद आप जितनी भी वेब स्टोरी बनायें आपको बार-बार पेज क्रिएट की आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको इसी पेज में वेब स्टोरी के कोड पेस्ट करके पब्लिश करना होगा।

Blogger में Google Web Stories Kaise Banaye इस बिषय में और अधिक जानकारी हाँसिल करने के लिए आप इस वीडियो टुटोरियल को देख सकते हैं।

Video Credit By – Techno Vedant

इस प्रकार आप वर्डप्रेस और ब्लॉगर पर आसानी से वेब स्टोरी बनाकर अपने ब्लॉग पर बहुत सारा ट्रैफिक पा सकते हैं।

Google Web Stories में Integrations कैसे जोड़ें?

गूगल वेब स्टोरी में कुछ In-Built Integrations दिये होते हैं। जिन्हे आपको चालू करना होता है। इसके लिए आपको Stories » Settings में जाना होगा। यहाँ पर आपको कुछ महत्वपूर्ण ऑप्शन मिल जायेंगे। जिन्हे आपको चालू करना होगा। तो चलिये इनमे बारे में नीचे जानने की कोशिश करते हैं।

Google Web Stories में Analytics को कैसे जोड़ें?

अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है, तो आपको Stories » Settings में जाने के बाद सबसे पहला ऑप्शन Analytics का मिलता हैं, जहाँ पर आपने Google Analytics के कोड़ को ड़ाल सकते हैं। जिसकी मदद से आप अपनी वेब स्टोरी पर आने वाले ट्रैफिक को ट्रैक कर सकते हैं।

Google Web Stories में Analytics

इसके अलावा अगर आपका ब्लॉग Blogger.com पर है, तो आपको Google Analytics कोड़ को जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको Make Story » General Setting » Analytics पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने Google Analytics कोड़ को ड़ालना होगा।

Make Story  General Setting  Analytics

Google Web Stories में Custom Fonts को कैसे जोड़ें?

अगर आप अपनी वेब स्टोरी में कोई Specific Font को जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको FTP का उपयोग करके मैन्युअल रूप से अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

इसके लिए आपको Specific Font को अपनी वेबसाइट पर /wp-content/ फ़ोल्डर में अपलोड करना होगा। एक बार Font अपलोड़ हो जाने के बाद आपको उसका URL यानी कि Address मिल जाता है। जिसे कॉपी कर लें।

http://example.com/wp-content/font-file-name.ttf

Note: यहाँ पर आपको example.com को अपने डोमेन नाम से और font-file-name.ttf को वास्तविक फ़ॉन्ट फ़ाइल नाम से बदलना न भूलें।

Custom Fonts

इसके बाद आपको Stories » Settings में जाने के बाद Insert Font URL में Paste करने के बाद Add Font पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी वेब स्टोरी में एक नया Specific Font जुड़ जायेगा।

Google Web Stories में AdSense को कैसे जोड़ें?

अगर आप अपनी Google Web Stories में विज्ञापन दिखाना चाहते हैं और उससे अधिक मात्र में पैसे कमाने चाहते हैं, तो नीचे बतायें गये सभी स्टेप्स को अच्छी तरह फॉलो करें।

अगर आपक ब्लॉग पर वर्डप्रेस पर है, तो आपको अपने वेब स्टोरी को Monetize करने के लिए Stories » Settings » Monetize पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहाँ पर आपको Google AdSense को सेलेक्ट करने के बाद पब्लिश ID और Slot Id को Enter करना होगा। Save पर क्लिक करते ही आपकी वेब स्टोरी पर Ad दिखना शुरू हो जायेगा।

Google Web Stories में AdSense

वहीं अगर आपका ब्लॉग ब्लॉगर पर है, तो आपको अपनी Google Web Stories में AdSense जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको Make Story » General Setting » Adverting Setup पर जाना होगा।

Make Story » General Setting » Adverting Setup

इसके बाद आपको मोनेटाइजेशन में Google AdSense को सेलेक्ट करने के बाद पब्लिश ID और Slot Id को Enter करना होगा। इसके बाद आप जैसे ही Apply to All Stories पर क्लिक करते हैं। वैसे ही आपकी सभी वेब स्टोरी में विज्ञापन दिखना शुरु हो जात है।

Google Web Stories में Ecommerce Integration कैसे जोड़ें?

यदि आप अपना ऑनलाइन स्टोर चलाने के लिए Woo Commerce या Shopify का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Google Web Stories के लिए ईकॉमर्स Support को जोड़ सकते हैं।

Google Web Stories में Ecommerce Integration

इसकी मदद से आप अपनी वेब स्टोरी में Product भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको Stories » Settings » Shopping में जाना होगा। इसके बाद आपको अपने ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का चयन करना होगा।

अगर आपका ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Woo Commerce है, तो Automatically ही आपके Products को दिखाना शुरू कर देती है।

 Stories » Settings » Shopping

अगर आपका ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Shopify है, तो इसके लिए आपको Store Address और API Access Token की जानकारी प्रदान करनी होगी।

इसके बाद आपको Test Connection पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही आपका Ecommerce वेब स्टोरी से जोड़ जाता है।

Google Web Stories का SEO कैसे करें?

वैसे तो ब्लॉग पोस्ट की तरह वेब स्टोरी में SEO नहीं होता है, लेकिन हाँ कुछ ऐसी टिप्स होती हैं। जिनको फॉलो करना बहुत आवश्यक होता है एक अच्छी और आकर्षक वेब स्टोरी बनाने के लिए। तो आईए जानते हैं कि वेब स्टोरी का SEO कैसे करें?

  • वेब स्टोरी का टाइटल आकर्षक और 70 करैक्टर से कम का होना चाहिए।
  • Web Stories की डिस्क्रिप्शन लिखें, जो कि अधिकतम 200 शब्दों की होनी चाहिए।
  • आपके द्वारा उपयोग किये गये Publisher Logo का साइज 96×96 होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी बनाते समय हमेशा पोस्टर इमेज का उपयोग करें। जिसका साइज 640×853 Px होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी का URL SEO Friendly होना चाहिए।
  • वेब स्टोरी में हमेशा ऑथर का नाम अवश्य जोड़ें।
  • वेब स्टोरी को Sitemap में अवश्य Submit करें।
  • वेब स्टोरी AMP Valid होनी चाहिए।

Google Web Stories को जल्दी Index कैसे करें?

सबसे पहले अगर अपने Web Stories गूगल के गाइडलाइन के अनुसार बनायी है, तो आपकी Web Stories तुरंत Index कर जाती है।

इसके अलावा अगर आपकी Web Stories, Index नहीं करती है, तो गूगल सर्च कंसोल में URL Inspection Tool के द्वारा वेब स्टोरीज की Indexing के लिए Request करनी है। इसके बाद आपकी वेब स्टोरी Index हो जायेगी।

Google Web Stories को Google Discover में कैसे लायें?

आज के समय में बहुत सारा ऐसे ब्लॉगर हैं जिनकी Web Stories, इंडेक्स तो हो जाती है लेकिन Google Discover में दिखाई नहीं देती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इसका समाधान करने के लिए हम आपको नीचे कुछ टिप्स बता रहें जिन्हे आप अवश्य फॉलो करें। इसके बाद से आपकी Web Stories को Google Discover में दिखाई देने लगेगी।

Tips#1- Mobile Friendly Theme का उपयोग करें।

यह बात तो आप पहले ही जान चुके हैं कि वेब स्टोरी फीचर मोबाइल के बनाया गया है। इसलिए आपकी थीम Mobile Friendly होनी चाहिए। इसके लिए आप GeneratePress का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके द्वारा बनाई गई वेब स्टोरी Mobile Friendly है या नही। यह जानने के लिए Mobile Friendly Test Tool का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tips#2 – Web Stories AMP में होनी चाहिए।

आपकी वेब स्टोरी AMP वर्जन में है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आप AMP Validator Tool का इस्तेमाल करें।

Tips#3 – Schedule में Web Stories को पब्लिश करें।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी Web Stories अच्छा ट्रैफिक लायें तो आपको नियमित रूप से वेब स्टोरी को पब्लिश करना होगा।

Google Web Stories से Blog पर Traffic कैसे बढ़ायें?

अभी के समय में Google Web Stories की Reach बहुत अधिक है और गूगल भी उन्हे बहुत सपोर्ट करता है। जिसके कारण Google Web Stories पर बहुत अधिक Traffic आता है। अब इस ट्रैफिक को अपने ब्लॉग पोस्ट पर Drive करने के लिए आप जिस भी Topic पर Web Stories बना रहे हैं। उससे संबंधित लेख के लिंक को उसमें Add करें।

इसके बाद जिस भी विजिटर को आपकी वेब स्टोरी पसंद आयेगी, तो आर्टिकल को पढ़ने के लिए उस लिंक पर क्लिक करके आपके ब्लॉग पर पहुंच जायेगा। जिसे आपके ब्लॉग का Traffic बढ़ेगा और यह बात आपको पता ही होगी कि जब Traffic बढ़ता है, तो कमाई भी बढ़ती है।

Google Web Stories बनाने के फायदे

  • Web Stories की मदद से आप अपने ब्लॉग पर भर-भर के ट्रैफिक ला सकते हैं।
  • Web Stories की मदद से आप अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं।
  • Web Stories में आप किसी भी Product का एफिलिएट लिंक लगाकर पैसे कमा सकते हैं।
  • Web Stories की मदद से आप अपनी eCommerce वेबसाइट के प्रोडक्ट बेच सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस मैने आपको ऊपर बताया है।

Google Web Stories से पैसे कैसे कमायें?

Google Web Stories से पैसे कैसे कमायें? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है। जिसके बार में अक्सर विजिटर्स पूंछते हैं। हम आपके इस सवाल का जवाब कुछ उदाहरण देकर समझायेंगे। जिनकी मदद से आप भी आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

Google AdSense – आप वेब स्टोरी को Google AdSense की मदद से मोनेटाइज करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसमें आपको अलग से गूगल एडसेंस का Approval नही लेना पड़ता है। आप अपने गूगल एडसेंस अकाउंट में लिंक कर सकते हैं। वेब स्टोरी को गूगल एडसेंस से Link करते ही इससे आपकी कमाई शुरू हो जाती है। आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो वेब स्टोरी की मदद से लाखों रुपये महीने के कमा रहे हैं।

Affiliate Marketing – एफिलिएट मार्केटिंग Online पैसे कमाने का एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है। जिसका इस्तेमाल करके आप वेब स्टोरी से आसानी से पैसे कमा सकते हैं। बस इसके लिए आपको एक एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करना होगा तथा इसके बाद आप जि भी प्रोडक्ट को प्रोमोट करना चाहते हैं।

उसके Affiliate Link को अपने उस ब्लॉग पोस्ट में Add करें। जिस पर आप वेब स्टोरी बना रहे हैं। इसके बाद जिस भी विजिटर आपकी वेबस्टोरी पसंद आयेगी, तो आपके आर्टिकल को भी पढ़ेगा। उसके बाद वह एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को भी खरीद सकता है। तो उस प्रोडक्ट का एफिलिएट कमीशन आपको मिल जायेगा। इस तरह आप वेबस्टोरी की मदद से लाखों रुपए महीने के कमा सकते हैं।

FAQ – Google Web Stories Kya Hai

Google Web Stories से संबंधित अक्सर पूंछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण Q&A निम्नलिखित हैं।

Q1 – Google Web Stories से पैसे कैसे कमायें?

Google Web Stories से पैसे कमाने के लिए आप Google AdSense और Affiliate Marketing का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि वेब स्टोरी में आप गूगल के विज्ञापन दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप वेब स्टोरी बनाते समय किसी एक External Link को जोड़कर Affiliate Marketing से पैसे कमा सकते हैं।

Q2 – Google Web Stories में कितने स्लाइड होने चाहिए?

गूगल वेब स्टोरी में कम-से-कम 5 तथा ज्यादा से ज्यादा 30 स्लाइड होने चाहिए। यदि आप इससे कम स्लाइड की वेब स्टोरी बनाते हैं, तो उसके रैंक होने के Chance ना के बराबर होते हैं।

Q3 – Google Web Stories किस काम आते हैं?

Google Web Stories विजिअल कंटेंट फॉर्म में होती हैं। जिन्हे विजिटर्स बहुत अधिक पसंद करते हैं। जिस तरह ब्लॉग पोस्ट, Video, Image आदि जानकारी, मनोरंजन आदि जो भी प्रदान करते हैं। उसी तरह एक वेब स्टोरी भी प्रदान करती है।

Q4 – Google Web Stories को आप किन-किन Device में देख सकते हैं।

आप Google Web Stories को किसी भी Device जैसे Smart Phone, Laptop, Tablet के Browser में आसानी देख सकते हैं।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द – Google Web Stories Kya Hai

आज के इस लेख Google Web Stories Kya Hai? में हमने आपको वेब स्टोरी के बारे में सारा कुछ विस्तार से सरल भाषा में बताया है। यदि फिर भी आपको वेबस्टोरी बनाने में कोई समस्या आ रही है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूंछ सकते हैं। हम आपकी हर संभव मदद करेंगे।

मुझे आशा है कि आज का लेख Google Web Stories क्या है? आपको बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। यदि आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप इस ब्लॉग पर बनें रहें क्योंकि हम इअ ब्लॉग पर Online Earning के बारे में प्रतिदिन कुछ न कुछ पब्लिश करते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment