Blogger Sitemap Kaise Banaye और Sitemap कैसे Add करें?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है अपने ब्लॉग A2Z HindiMe पर। अगर आपके मन में सवाल है कि Blogger Sitemap Kaise Banaye? और उसके जवाब तलाश रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आये हैं।

जैसे कि पिछ्ले लेख में हमने आपको बताया था कि Sitemap क्या होता है? और यह किसी भी ब्लॉग के कितना जरूरी होता है। इस लेख में आप जानेंगे कि Blogger पर ब्लॉग के लिए Sitemap कैसे बनायें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Sitemap किसी भी ब्लॉग का एक नक्शा होता है। जिसका उपयोग सर्च इंजन क्रॉलर आपके ब्लॉग को क्रॉल करते हैं। इसकी मदद से वह आपके ब्लॉग को आसानी से और कम समय में क्रॉल कर पाते हैं। क्रॉलर के पास किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट को क्रॉल करने के लिए एक निश्चित समय होता है।

अगर आपके ब्लॉग पर सही Sitemap नहीं बना होगा तो सर्च इंजन क्रॉलर आपके ब्लॉग को पूरा क्रॉल नहीं कर पायेंगे। जिसका आपके ब्लॉग पर बुरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि आपके ब्लॉग के ज्यादातर इंडेक्स नहीं होंगे जिसके कारण आपके ब्लॉग पर Organic Traffic नही आयेगा।

इस समस्या से बचने के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योंकि हम इस लेख में आपको Sitemap क्या होता है? Blogger Sitemap Kaise Banaye? Sitemap के प्रकार, Blogger में Sitemap Add Kaise Kare? Sitemap, SEO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? आदि के बारे में बतायेंगे।

तो ज्यादा समय न लेते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर और विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि Blogger साइटमैप कैसे बनायें?

Sitemap क्या होता है? (What is Sitemap in Hindi)

Blogger Sitemap Kaise Banaye
Blogger Sitemap Kaise Banaye

Site + Map इन दो शब्दों से मिलकर Sitemap बनता है जिसका मतलब होता है। आपकी वेबसाइट का नक्शा।

Sitemap एक ऐसी फाइल होती है, जिसमें आपकी वेबसाइट और ब्लॉग पर वेबपेजों और विभिन्न प्रकार के कंटेंट की एक सूची मौजूद होती है। जो सर्च इंजन बोट्स को आपकी वेबसाइट को बहुत अच्छी तरह से Crawl और Index करने में मदद करती है। किसी भी ब्लॉग को फास्ट इंडेक्स कराने के लिए Sitemap बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Sitemap, SEO की दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Sitemap के प्रकार (Types of Sitemap in Hindi)

साइटमैप मुख्य रूप से निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं।

#1. HTML Sitemap

HTML Sitemap एक वास्तविक वेबसाइट वेबपेज होता है, जो युजर्स को दिखाई देता है, जिसमें आपकी साइट के सभी वेबपेजों के क्लिक करने योग्य लिंक की सूची होती है। साइटमैप बनाने का यह बहुत पुराना तरीका है, लेकिन यह अभी भी बहुत बड़ी वेबसाइट के बहुत उपयोगी साबित होता है।

Google खुद HTML Sitemap को बहुत ज्यादा अच्छा बताता है क्योंकि लिंक की एक Hierarchical सूची Google को यह बेहतर ढंग से समझने में मदद कर है कि इनमें सबसे महत्वपूर्ण क्या है और उसके अनुसार Index करे। उदाहरण के रूप में नीचे दी गई इमेज को देखें।

HTML Sitemap
HTML Sitemap

#2. XML Sitemap

XML Sitemap एक Text फाइल होती है। जो आपकी वेबसाइट के URL की एक लिस्ट सर्च इंजन बोट्स को प्रदान करती है। जिसकी मदद से वह आपकी वेबसाइट को आसानी से क्रॉल कर पाता है। यह सर्च इंजन बोट्स के लिए नेविगेशन का काम करता है। उदाहरण के लिए नीचे दी गई तस्वीर को देखें।

XML Sitemap
XML Sitemap

Blogger Sitemap Kaise Banaye? (ब्लॉगर साइटमैप कैसे बनायें?)

अगर आप अपने ब्लॉग में 26 या उससे कम आर्टिकल लिखते हैं, तो आपको आपने ब्लॉग के लिए साइटमैप बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि Blogger में 26 ब्लॉग पोस्ट का By Default Sitemap बना होता है। हाँ अगर आप 26 ब्लॉग पोस्ट से ज्यादा पोस्ट लिखते हैं, तो आपको अपने ब्लॉग के साइटमैप बनाना होगा। ब्लॉग का साइटमैप बनाने के लिए आप मेरे द्वारा बताई गई सभी निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें।

Step#1 – Blogger पर बनें Blog के लिए Sitemap बनाने के लिए आपको सबसे Blogger Sitemap Generator पर जाना होगा।

Blogger Sitemap Kaise Banaye
Blogger Sitemap Kaise Banaye

Step#2 – इसके बाद आपके सामने साइट का होमपेज खुल जायेगा। जिसमें आपको Blog URL वाले स्थान पर अपने ब्लॉग का URL डालना होगा। इतना करने के बाद Generate XML Sitemap पर क्लिक करें।

इतना करते ही आपके सामने आपकी वेबसाइट का Sitemap Generate होकर आ जायेगा। अब आपको इसें अपने ब्लॉग में जोड़ना होगा।

Blogger में Sitemap Add Kaise Kare?

Step#1 – साइटमैप को ब्लॉगर पर ब्लॉग में Add करने के लिए आपने जो Sitemap Generate किया था। उसमें User Agent से नीचे तक पूरा कॉपी कर लें।

Blogger में Sitemap Add Kaise Kare
Blogger में Sitemap Add Kaise Kare

Step#2 – कोड़ को कॉपी करने के बाद Blogger Dashboard में Log in करें और Setting >> Crawlers and Indexing पर जायें।

Step#3 – Crawlers and Indexing पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Custom Robots.txt का ऑप्शन आयेगा। जिसे आपको Enable कर देना है। तथा इसके बाद नीचे Custom Robots.txt में कॉपी किये हुए Sitemap कोड़ को Paste कर दें।

इतना करने के बाद Blogger पर बने आपके ब्लॉग में Sitemap Add हो जाता है।

Note – यह Sitemap 500 ब्लॉग पोस्ट के लिए बना है। अगर आप इससे अधिक पोस्ट के लिए साइटमैप बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिये हुए कोड़ को कॉपी करके Robots.txt के अंत में Paste कर दें। इसके बाद आपके ब्लॉग का साइटमैप 1000 पोस्ट का बनक्र तैयार हो जायेगा।

Robot.txt के बारे में पढ़कर आपके मन में सवाल चल रहा होगा कि Robots.txt File क्या होती है, तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

Robots.txt File क्या होती है?

Robots.txt एक ऐसी फाइल होती है, जो सर्च इंजन बोट्स को यह निर्देश देती हैं कि वह आपकी वेबसाइट के किस वेबपेज को सर्च इंजन रिजल्ट पेज में इंडेक्स करें या किस वेबपेज को इंडेक्स न करे। हम अपनी Robots.txt File में जो भी निर्देश सर्च इंजन बोट्स को देते हैं वह सख्ती से उसका पालन करते हैं। Robots.txt File के बारे में पूरी जानकारी हाँसिल करने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं। Robots.txt File क्या होती है?

Sitemap बनाने के फायदे

Sitemap बनाने के लिए निम्नलिखित फायदे होते हैं।

  • Sitemap की मदद आप अपनी वेबसाइट के वेबपजों को फास्ट क्रॉल और इंडेक्स कर सकते हैं।
  • Sitemap की मदद आप उन वेबपेजों को चिन्हित कर सकते हैं, जो आपके ब्लॉग के बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  • सर्च इंजन बॉट्स Sitemap की मदद से आपके ब्लॉग के उन वेबपेजो को भी क्रॉल और इंडेक्स कर देते हैं, जिन्हे आप भूल चुके होते हैं।
  • Sitemap डुप्लिकेट वेबपेज को पहचानने में गूगल की मदद करता है।
  • Sitemap बनाने के बाद ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ जाता है। क्योंकि इसकी मदद से सभी वेबपेज फास्ट क्रॉल और इंडेक्स होते हैं।

FAQ – Blogger Sitemap Kaise Banaye

Sitemap से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित हैं।

Q1. अपनी वेबसाइट का Sitemap कैसे ढूंढें?

अपनी वेबसाइट का Sitemap तलाशने के लिए आपको Domain.com/sitemap_index.xml पर जा सकते हैं। यहाँ Domain.com में अपनी वेबसाइट का URL डालें।

Q2. अपना Sitemap कहाँ सेव करें?

गूगल आपके साइटमैप को आपकी वेबसाइट के root directory फोल्डर में रखने के लिए कहता है।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द – Blogger Sitemap Kaise Banaye हिंदी में

आज के इस लेख में आपने सीखा कि Blogger Sitemap Kaise Banaye? हमने आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। ताकि आप इस बिषय को अच्छे से समझ सकें।

मुझे आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। इस बिषय से संबंधित कोई अगर आपके मन में कोई संदेह हो तो आप हम से कमेंट करक पूंछ सकते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment