Spam Score Kya Hai? Spam Score कम कैसे करें?

Spam Score Kya Hai: यदि आप एक Blogger या SEO Person हैं, तो आपने कभी ना कभी Spam Score के बारे में जरूर सुना होगा और अगर नहीं सुना है, तो चिंता बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि आज के इस लेख में हम Spam Score के बारे में ही बात करने वाले हैं।

इस लेख मैं आप Spam Score Kya Hai? Spam Score कैसे बढ़ता है? Spam Score कैसे चैक करें? Spam Score कैसे कम करें? आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई बार ऐसा होता है जब जाने-अनजाने में आपके ब्लॉग को कई ऐसे ब्लॉग/वेबसाइट से Backlink मिल जाते हैं। जो की गूगल की नजर में Spamy या Black listed होती हैं। जब ऐसी वेबसाइट से Backlink मिलता है, तो Automatic की ब्लॉग का Spam Score बढ़ जाता है।

जब एक बार किसी ब्लॉग या वेबसाइट का Spam Score बढ़ जाता है, तो उसका उस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण उसकी सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंकिंग डाउन हो जाती है, और जब किसी भी ब्लॉग की SERPs में रैंकिंग डाउन हो जाएगी, तो उसका ट्रैफिक ऑटोमेटिक काम हो जाएगा। यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है या फिर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा नहीं हो तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर और विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि Spam Score क्या है?

Spam Score क्या है? (Spam Score Kya Hai)

Spam Score Kya Hai
Spam Score Kya Hai

Spam Score, Moz की एक ऐसी मैट्रिक है। जिसका द्वारा ये पता चलता है कि Google की नजर आपके ब्लॉग/वेबसाइट की Reputation हैं। जिसे Moz ने साल 2015 में बनाया था। Moz किसी भी ब्लॉग/वेबसाइट के Spam Score को जांचने के लिए 27 फैक्टर का इस्तेमाल करता है। 

जिस तरह मोज की Domain Authority और Page Authority मैट्रिक्स काम करती हैं ठीक उसी तरह Spam Score मैट्रिक भी काम करती है। मोज किसी भी वेबसाइट के Spam Score को 1% से 100% के बीच में दर्शाता है।

आप निम्नलिखित Point को पढ़कर समझें कि कितने प्रतिशत का Spam Score किस प्रकार से वेबसाइट को प्रभावित करता है।

  • 1% से 30% – कम Spam Score (Website पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है)
  • 31% से 60% – मध्यम Spam Score (स्पैम स्कोर कम करें नहीं गूगल वेबसाइट को बैन कर सकता है)
  • 61% से 100% – ज्यादा Spam Score ( Google आपकी वेबसाइट को बैन या Blacklist कर देगा)

इतना जानने के बाद अब आगे से जैसे ही आपकी वेबसाइट का Spam Score 30% से ऊपर जाए वैसे ही आप उसे काम करने के प्रयास करें नहीं तो गूगल आपकी वेबसाइट को कभी भी पेनलाइज्ड कर सकता है।

लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप समझ गये होंगे कि Spam Score Kya Hai? तो चलिए आप जानते हैं कि Spam Score बढ़ने से Blog पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Spam Score बढ़ने से Blog पर क्या प्रभाव पड़ता है?

यह सवाल लगभग हर एक Beginner के मन में चलता है, कि Spam Score बढ़ने से ब्लॉग पर क्या प्रभाव पड़ता है? इसलिए  इसके बारे में हम आपको आसान भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं।

जब आपको किसी Spamy वेबसाइट बैकलिंक मिलते हैं, तो आपकी वेबसाइट की भी रेपुटेशन गूगल के नजर में Spamy वेबसाइट की बनने लगती है और एक बार जब गूगल को ऐसा लगता है, तो वह SERPs में आपके ब्लॉग की Ranking डाउन करने लगता है।

उसके बाद आप अपने ब्लॉग को रैंक करवाने के लिए कुछ भी जैसे On Page SEO, Image SEO आदि कर लें, लेकिन उसके बावजूद भी आपकी ब्लॉग सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंक नहीं करेगा।

इसके अलावा अगर आपके ब्लॉग का Spam Score लगातार ही ज्यादा रहता है, तो गूगल आपके ब्लॉग पर कार्रवाई भी कर सकता है। जिसमें वह आपके ब्लॉग को बैनया ब्लैक लिस्ट कर सकता है। जब गूगल किसी ब्लॉग पर ऐसी कार्रवाई करता है, तो उसके साथ-साथ अन्य सर्च इंजन भी ऐसा ही करते हैं। इसलिए आप अपने ब्लॉग के स्पैम कम रखने का प्रयास करें।

Blog का Spam Score कैसे Check करें?

किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट का Spam Score चेक करना बहुत ही आसान है। Spam Score चेक करने के लिए आप Moz का उपयोग कर सकते हैं। Moz के द्वारा Spam Score चेक करने के लिए हम आपको निम्नलिखित दो तरीके बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Link Explorer Tool की मदद से Spam Score चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रोसस को फॉलो करना होगा।

  • #1 – Spam Score चेक करने के लिए आपको गूगल सर्च में Moz लिखकर सर्च करना होगा।
  • #2 – इसके बाद आपको पहली वेबसाइट पर क्लिक करके Moz की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाना है।
  • #3 – अब आपको Sign Up पर क्लिक करके Moz पर अपना Account बना लेना है।
  • #4 – इतना करने के बाद आपके सामने Moz का डैशबोर्ड Open हो जाएगा। जिसमें आपको एक लिंक Link Explorer Tool का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • #5 – आपको Link Explorer Tool पर क्लिक करना है और उसमें अपने ब्लॉग के URL को Paste करना है।
  • #6 – इसके बाद सर्च पर क्लिक करें।
  • #7 – आपको कुछ पल के लिए प्रतीक्षा करनी होगी उसके बाद आपके सामने आपके ब्लॉग का Spam Score आ जाएगा।

आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग के Spam Score को चेक कर सकते हैं।

Moz Extension के द्वारा Spam Score कैसे Check करें?

Moz Extension की मदद से Spam Score चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करना है।

  • #1 – इसके लिए सबसे पहले आपको Google Chrome में Moz Extension को Install करना होगा।
  • #2 – Extension को इंस्टाल करने के लिए आप गूगल क्रोम में Moz Extension लिखकर सर्च करें।
  • #3 – इसके बाद पहली वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद Add Extension पर क्लिक करें। इतना करते ही Extension आपके गूगल क्रोम में Add होने के लिए Download होने लगेगा।
  • #4 – अब Extension को Enable करने के लिए क्रोम ब्राउज़र में ऊपर की तरफ Manage Extension पर क्लिक करें।
  • #5 – इसके बाद आपको Moz का आइकन दिखने लगेगा। अब इस पर अकाउंट बनाने के लिए आइकन पर क्लिक करें।
  • #6 – Account को Log in करने के बाद आप ऊपर दी गई Black पट्टी पर क्लिक करें।
  • #7 – इतना करते ही आपके सामने Moz का Dashboard खुल जायेगा। जिसमें आपको Spam Score ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • #8 – अब आपको उसमें आपने ब्लॉग के URL को Enter करके सर्च पर क्लिक करना है।

इतना करते ही आपके सामने आपके ब्लॉग का Spam Score आ जायेगा।

आप ऊपर बताई गई 2 प्रोसेस का उपयोग करके बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग का Spam Score निकाल सकते हैं। इसके अलावा भी Websiteseochecker Tool की मदद से अपने ब्लॉग का स्पैम स्कोर देख सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि Blog का Spam Score क्यों बढ़ता है?

Blog का Spam Score क्यों बढ़ता है?

Moz किसी भी ब्लॉग/वेबसाइट के Spam Score को जांचने के लिए जिन 27 फैक्टर्स का इस्तेमाल करता है। इसके बारे में Moz ने विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं कि किसी Blog का Spam Score क्यों बढ़ता है? जब-

  • Spamy वेबसाइट से Backlink मिलते हैं।
  • ब्लॉग में कम कंटेंट जैसे पेज और पोस्ट मौजूद होना।
  • ब्लॉग पर कम Organic Traffic आना।
  • ब्लॉग में संपर्क करने का साधन जैसे मोबाइल, Email आदि का न होना।
  • ब्लॉग में SSL Certificate का न होना।
  • ब्लॉग में Favicon न Add करना।
  • Internal Link से ज्यादा External Link का इस्तेमाल करना।
  • ब्लॉग पर Content के हिसाब से कम या ज्यादा Backlink होना।
  • ब्लॉग पर कम DA और PA वाले ब्लॉग से बैकलिंक बनाना
  • ब्लॉग में अलग प्रकार के डोमेन जैसे .info, .stream, .win आदि का उपयोग करना।

इसके अलावा भी कई ऐसे फैक्टर्स हैं जिनके कारण ब्लॉग का Spam Score बढ़ता है। किसी भी ब्लॉग का Spam Score बढ़ाने में सबसे ज्यादा रोल Backlink का होता है। Backlink सुनकर आप घबरा मत जाना। ऐसी बैकलिंक जो Spamy वेबसाइट से आती हैं।  ऐसी बैकलिंक ब्लॉग के लिए खतरा बनती हैं।

लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको इतना तो समझ में आ गया हो कि अपने ब्लॉग के Spam Score को रखना कितना जरूरी है, लेकिन Spam Score कम करने के लिए आपको ब्लॉग की स्पैमी बैकलिंक को निकालना होगा। अब यदि आपको नहीं पता है कि Blog के Spamy Backlink कैसे निकालें? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Spamy Backlink Kaise Nikale
  • #1 – Blog की Spamy Backlink निकालने के लिए सबसे पहले आपको Moz में अपनी Gmail Id की मदद से Account बनाना होगा।
  • #2 – इसके बाद आपको ऊपर 4 ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें आपको Free SEO Tool पर क्लिक करने के बाद Link Explorer पर क्लिक करना है।
  • #3 – इतने करने के बाद आपको Left Side Menu में Spam Score का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • #4 – इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपने ब्लॉग का URL इंटर करना है।
  • #5 – और अंत में Analyze में पर क्लिक करें।

Analyze पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ सेकेंड का इंतजार करना होगा। उसके बाद आपके ब्लॉग का Spam Score आपके सामने आ जायेगा। वहीं नीचे आपको ब्लॉग के Spamy Backlink की लिस्ट मिल जायेगी। जिसमें आप High Spam Score वाले बैकलिंक की एक .txt फाइल बना लें।

Blog का Spam Score कम कैसे करें?

Blog का Spam Score कम करने के लिए आपको गूगल के टूल Google Disavow का इस्तेमाल करना है। इस टूल की मदद से आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग के Spam Score कम कर सकते हैं।

Blog का Spam Score कम करने के लिए आप निम्नलिखित Process को Follow करें।

Spam Score Kaise Kam kare
Spam Score Kaise Kam kare
  • #1 – Blog का Spam Score करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल सर्च में Google Disavow Tool को सर्च करना है। इसके बाद पहली वेबसाइट को Open करें।
  • #2 – जब आपके सामने Tool खुल जाये तब आप अपनी Gmail Id की मदद से Log in करें। ध्यान रहे आपको यहाँ पर अपनी Google Search Console वाली Gmail ID का इस्तेमाल करना है।
  • #3 – यदि आपके बाद एक से अधिक ब्लॉग हैं, तो आप उस ब्लॉग को Select करें। जिसका आप Spam Score कम करना चाहते हैं।
  • #4 – इसके बाद आपको नीचे Upload Disavow List का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर क्लिक करने आप अपने द्वारा बनाई Spam Backlink लिस्ट की .txt फाइल को अपलोड करें।

इतना करने के कुछ दिनों के बाद आपके ब्लॉग से Spamy Backlink निकल जायेंगी और आपके ब्लॉग का Spam Score कम हो जायेगा। जिसे कंफर्म करने के लिए आप एक बार फिर Link Explorer Tool की मदद से अपने ब्लॉग का Spam Score चेक करें। जहाँ पर आपको अपने ब्लॉग का स्पैम स्कोर कम दिखेगा।

Blog का Spam Score बढ़ने के नुकसान

Blog का Spam Score बढ़ने के निम्नलिखित नुकसान होते हैं।

  • Spam Score बढ़ने से सर्च इंजन रिजल्ट पेज में ब्लॉग की रैंकिंग पर प्रभाव पड़ता है।
  • Spam Score बढ़ने से गूगल आपके ब्लॉग को बैन या ब्लैकलिस्ट कर सकता है।
  • Spam Score बढ़ने से ब्लॉग की DA और PA प्रभावित होती है।

FAQ – Spam Score Kya Hai in Hindi

Spam Score संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले Q&A निम्नलिखित हैं।

Q1 – Spam Score को किस Tool की मदद से चेक करें?

आप Moz का इस्तेमाल करके अपने ब्लॉग के Spam Score को चेक कर सकते हैं।

Q2 – Spam Score क्यों बढ़ता है?

जब किसी ब्लॉग पर Spamy Blogs से ज्यादा Backlinks मिलते हैं, तो इससे ब्लॉग का Spam Score बढ़ जाता है।

Q3 – Spam Score बढ़ने से Blog पर क्या प्रभाव पढ़ता है?

Spam Score बढ़ने से Blog की सर्च इंजन में रैंकिंग डाउन हो जाती है।

Q4 – Blog के लिए अच्छा Spam Score क्या है?

10% से कम Spam Score ब्लॉग के लिए बहुत अच्छा होता है।

Q5 – Spam Score को कम कैसे करें?

यदि आप अपने ब्लॉग का Spam Score कम करना चाहते हैं, तो आप Google Disavow टूल की मदद से उसे कम कर सकते हैं।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अंतिम शब्द – Spam Score Kya Hai

आज के इस लेख Spam Score Kya Hai? में हमने आपको स्पैम स्कोर के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बताया है। ताकि आपको इसे समझने में कोई परेशानी न हो। यदि फिर भी आपको कोई परेशानी आ रही है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूंछ सकते हैं।

मुझे आशा है कि आज का लेख Spam Score क्या है? आपको बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। यदि आप SEO के बार में विस्तार से सीखना चाहते हैं, तो आप इस ब्लॉग की SEO केटेगरी को पढ़ सकते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


Leave a Comment