Keyword Kya Hota Hai? A2Z पूरी जानकारी हिंदी में

Keyword Kya Hota Hai: अगर आप एक Blogger अथवा डिजिटल मार्केटर हैं, तो अपने Keyword शब्द जरूर सुना होगा। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट पर सिर्फ जानकारी हासिल करने के लिए आते हैं, तो आपको कीवर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी।

अगर आप एक ब्लॉगर हैं, तो आपने Keyword के बारे में जानने के लिए बहुत से ब्लॉग पढ़ें अथवा वीडियो को देखा होगा। अगर आपको उन ब्लॉग अथवा वीडियो से कीवर्ड के बारे में पूरी जानकारी मिली होती तो आज आप मेरे इस ब्लॉग पर नहीं होते।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कीवर्ड के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि इस लेख में आप जानेंगे कि Keyword Kya Hota Hai? कीवर्ड कितने प्रकार के होते हैं? और SEO के लिए कीवर्ड इतना ज्यादा जरूरी क्यों होते हैं।

इस लेख में हमने आपको कीवर्ड के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। जिससे आपके मन में कीवर्ड से संबंधित जितने भी डाउट हैं। वह सब क्लियर हो जाए और कीवर्ड के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट पर किसी दूसरे ब्लॉग पर जाना ना पड़े।

तो ज्यादा समय न व्यतीत करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख कीवर्ड क्या होता है इसके प्रकार और SEO के लिए कितना जरूरी है।

Keyword क्या होता है? (What is Keywords in Hindi)

Keyword Kya Hota Hai
Keyword Kya Hota Hai

आप जब भी सर्च इंजन पर जाकर अपने Query को सर्च करने के लिए जिन भी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें कीवर्ड कहा जाता है।

चलिए इसे उदाहरण से समझते हैं जैसे: अगर आपको इंडिया में आईफोन मोबाइल की कीमत के बारे में जानना है, तो आप सर्च इंजन में जाकर टाइप करेंगे “iPhone Price in India” ।

यहां पर “iPhone Price in India” एक कीवर्ड है। इसी तरह से आप विभिन्न प्रकार के कीवर्ड का उपयोग करके सर्च इंजन से अपनी Query को सर्च करते हैं। जब एक ही तरह के शब्दों से हजारों लोग सर्च करते हैं, तो वह एक कीवर्ड बन जाता है।

Keyword के प्रकार (Types of Keyword in Hindi)

कीवर्ड बहुत प्रकार के होते हैं, लेकिन इस लेख में हम 6 प्रमुख प्रकार के कीवर्ड के बारे में बात करेंगे। जिनका उपयोग आज के समय में ज्यादातर होता है. तो आईए जानते हैं उनके बारे में

#1 – Evergreen Keyword

ऐसे कीवर्ड जो हमेशा सर्च किए जाते हैं। Evergreen कीवर्ड कहलाते हैं। इस तरह के कीबोर्ड अपनी सर्च Volume को मेंटेन करके रखते हैं। क्योंकि यह Past, Present और Future  तीनों काल में सर्च किए जाते हैं।

अगर आप एक ब्लॉगर हैं, तो हमेशा ऐसे कीबोर्ड का चयन करें। जो Evergreen कीवर्ड हो क्योंकि यह कीवर्ड आपको इस फील्ड में लंबे समय तक बनाए रखेंगे।

जैसे:- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? ब्लॉग कैसे बनाएं? मोबाइल से पैसे कैसे कमाए? घर बैठे पैसे कैसे कमाए? आदि।

#2 – Aria Targeting Keyword

ऐसे कीबोर्ड जो किसी City, Country, Field आदि को टारगेट करते हैं। एरिया टारगेट कीवर्ड कहलाते हैं।

जैसे:- Metro Route in Kanpur, Jobs in Kanpur, SSC Course in Kannauj, Best Coaching Centre in Kanpur आदि इस तरह के कीबोर्ड Aria Targeting कीवर्ड कहलाते हैं

अगर आप ब्लॉगिंग करते हैं और किसी एक पार्टिकुलर क्षेत्र या सिटी को टारगेट करना चाहते हैं, तो आप इस तरह के कीवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। जो आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

ऐसे कीवर्ड जिन पर कुछ समय तो काफी अच्छा ट्रैफिक आता है, लेकिन उसके बाद उन पर ट्रैफिक आना बंद हो जाता है। क्योंकि जैसे-जैसे का ट्रेडिंग डाउन होता है। वैसे-वैसे इन कीवर्ड पर ट्रैफिक आना कम हो जाता है। Fresh कीवर्ड कुछ समय के लिए ही सर्च किए जाते हैं। इनकी सर्च वैल्यू कुछ समय के लिए हाई होती है, लेकिन उसके बाद कम हो जाती है।

#4 – Product Targeting Keyword

ऐसे कीवर्ड जो किसी पार्टिकल Product को टारगेट करते हैं। Product Targeting कीवर्ड कहलाते हैं।

जैसे:- Nokia Smartphone, Redmi Smartphone, Boat Earbuds, Nike Shoes, Puma Shoes आदि। इस तरह के सभी कीवर्ड प्रोडक्ट टारगेटिंग कीवर्ड के अंतर्गत आते हैं।

#5 – Customer Targeting Keyword

ऐसे कीवर्ड जो Customer को टारगेट करते हैं। Customer Targeting कीवर्ड कहलाते हैं। जैसे:- Best Bag For Girl, Best Shoes For Girl, Best Laptop for Men, Best Jeans For Girl, Best Jeans for Men आदि।

इस तरह के सभी कीवर्ड Customer टारगेटिंग कीवर्ड के अंतर्गत आते हैं। अगर आपका ब्लॉग ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आधारित है, तो आप इस तरह के कीवर्ड का उपयोग अपने ब्लॉग में कर सकते हैं।

#6 – LSI Keyword

आप जब भी कोई आर्टिकल लिखते हैं, तब उसका कोई Focus कीवर्ड होता है। Focus कीवर्ड के अलावा आप आर्टिकल में सेकेंडरी कीवर्ड का भी उपयोग करते हैं। जिसे LSI Keyword कहा जाता है। अपने आर्टिकल में हमेशा LSI कीवर्ड का उपयोग करें, क्योंकि यह आर्टिकल के रैंकिंग में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Keyword Research क्या होता है?

Keyword Research Kya Hota Hai
Keyword Research Kya Hota Hai

यहां तक आप अच्छे से समझ चुके हैं कि Keyword क्या होता है? अब आगे आप जानेंगे कि Keyword Research क्या होता है? क्योंकि एक ब्लॉगर होने के नाते आपको कीवर्ड Research के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

अगर आपको ब्लागिंग में अपना कैरियर बनाना है तो किसी भी आर्टिकल को लिखने से पहले अपने कीवर्ड पर अच्छी तरह से तरीके से Research करने की आवश्यकता है।

क्योंकि अगर आप अपने कीवर्ड पर रिसर्च नहीं करेंगे और आप एक ऐसे कीवर्ड का चयन कर लेंगे। जिसका सर्च बैल्यूम कम हो तथा उसका CPC भी बहुत कम मिलता हो तो आप Blogging में उतनी सफलता नहीं हासिल कर पाएंगे जितनी की मेहनत करते हैं।

जब आप अपने आर्टिकल को लिखने से पहले कीवर्ड को अच्छी तरीके से रिसर्च करते हैं और उसके बाद Blog लिखते हैं, तो आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक आता है। जिसके बाद आप ब्लॉगिंग से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं।

आज के समय में इंटरनेट पर बहुत से ऐसे फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल है। जिनका उपयोग करके आप अपने ब्लॉग के लिए बेहतर कीवर्ड का चयन कर सकते हैं।

जैसे: – Ubersuggest, Wordtracker आदि।

SEO के लिए Keyword का क्या महत्व हैं?

On Page SEO रैंकिंग बढ़ाने के लिए कीवर्ड बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERPs) में आर्टिकल की पोजीशन सेट करने के लिए SEO का प्रयोग किया जाता है। आप अपने आर्टिकल में जितनी अच्छी तरीके से SEO करते हैं। आपका आर्टिकल सर्च इंजन रिजल्ट पेज पर उतनी अच्छी पोजीशन पर पहुंचता है।

SEO के किसी एक Phrase को टारगेट करने के लिए जिस कीवर्ड का उपयोग किया जाता है। उसे टारगेट कीवर्ड कहा जाता है। अगर आप SEO और कीवर्ड में कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आप SEO को अच्छी तरीके से समझ ले।

जब आप अपने ब्लॉग पर कोई आर्टिकल लिखते हैं। तब उस समय Google को आपके आर्टिकल के बारे में पता नहीं होता है। लेकिन जब आप उस पर अच्छी तरीके से SEO करते हैं। तब जाकर Google को आपके आर्टिकल के बारे में पता चलता है। इसके बाद आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आना शुरू हो जाता है।

आपका ब्लॉग सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERPs) के टॉप पर आए और उस पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक आए। इसके लिए आपको अपने आर्टिकल को SEO Friendly बनाना होगा। इसके लिए आप को कीवर्ड का उपयोग करना होगा।

ब्लॉग को SEO Friendly बनाने के लिए आपके पास एक फॉकस कीवर्ड मौजूद होती है। जिसे आप मेटा डिस्क्रिप्शन, यूआरएल आदि जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन Algorithm में बदलाव के बाद Google कीवर्ड को ऑटोमेटिक ही डिटेक्ट कर लेता है।

आप उस कीवर्ड को ही फोकस कीवर्ड बनाएं। जिसके बारे में आपने आर्टिकल में लिखा हो अगर आपने ऐसे कीवर्ड को फोकस कीवर्ड बना दिया। जिसके बारे में आपने आर्टिकल में कुछ भी नहीं लिखा है, तो विजिटर आपके ब्लॉग पर आएंगे पर उन्हें वह जानकारी नहीं हासिल होगी जिसके लिए वह आपके ब्लॉग पर आए थे और वह वापस चले जाएंगे जिसके कारण आपके ब्लॉग का बाउंस रेट बढ़ जाएगा।

SEO में उपयोग होने वाले कीवर्ड के प्रकार

SEO की नजरिया से कीवर्ड दो प्रकार के होते हैं।

#1 – Short Tail Keyword

ऐसे कीवर्ड जो तीन शब्दों से कम होते हैं। Short Tail Keyword कहलाते हैं। जैसे ऑनलाइन पैसे कमाए, iPhone price, ब्लॉग क्या है? ब्लॉग कैसे बनाएं? डोमेन क्या है? होस्टिंग क्या है? आदि।

#2 – Long Tail Keyword

ऐसे कीवर्ड जिनकी लम्बाई तीन शब्दों से अधिक होती है। Long Tail Keyword कहलाते हैं। जैसे:- फेसबुक से पैसे कैसे कमाए? इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए? व्हाट्सएप से पैसे कैसे कमाए? आदि।

अगर आप ब्लागिंग में ज्यादा से ज्यादा सफलता पाने चाहते हैं, तो कोशिश करें हमेशा Long Tail कीवर्ड का उपयोग करने की। इस तरह के कीवर्ड का उपयोग करने से शॉर्ट कीवर्ड आसानी से रैंक कर जाते हैं।

जैसे अगर आपने कोई Long Tail कीवर्ड जैसे फेसबुक से पैसे कैसे कमाए? का चयन किया है, तो इसमें आपको एक शॉर्ट कीवर्ड पैसे कैसे कमाए? मिल जाता है जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह कीवर्ड काफी आसानी से रैंक कर जाता है।

Keyword Density क्या है?

आपने आर्टिकल में फोकस कीवर्ड को कितनी बार उपयोग किया है। उस संख्या को Keyword Density कहा जाता है।

उदाहरण के लिए अगर आपका आर्टिकल 500 शब्द का है और आपने उसमें 15 बार Focus कीवर्ड का उपयोग किया है, तो आपके ब्लॉग में कीवर्ड Density 3% होगी।

आपको अपने ब्लॉग में कीवर्ड Density 1.5% से लेकर 2.5% तक ही रखनी चाहिए। आप इससे ज्यादा कीवर्ड Density अपने ब्लॉग में रखते हैं, तो आपका ब्लॉग सर्च इंजन रिजल्ट पेज (SERPs) में रैंक नहीं करेगा क्योंकि आपने अपने आर्टिकल में Keyword Stuffing कर दिया है। जिससे Boats आपके पेज को आसानी से Crawl नहीं कर पाते हैं।

Keyword Placement कहां कहां होना चाहिए?

आप कितनी भी मेहनत करके आर्टिकल को लिख लें अगर आप अपने ब्लॉग में सही जगह पर कीवर्ड Placement नहीं करेंगे, तो आपका पेज गूगल सर्च रिजल्ट पेज (SERP) में रैंक नहीं करेगा। आपको अपने ब्लॉग में कहाँ-कहाँ पर प्लेसमेंट करें निम्नलिखित टिप्स को फॉलो करें।

  • कीवर्ड को हमेशा टाइटल में अवश्य रखें।
  • आर्टिकल के Introduction में कीवर्ड का प्रयोग अवश्य करें।
  • Image Alt Text में कीवर्ड का उपयोग करें।
  • हेडिंग और सब हेडिंग h2 और H3 टैग का प्रयोग करें।

इसके बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए आप मेरे ब्लॉग पर उपस्थित लेख SEO Friendly आर्टिकल कैसे लिखे को पढ़ सकते हैं।

अंतिम शब्द – Keyword Kya Hota Hai

आज के इस लेख में आपने सीखा की Keyword Kya Hota Hai? मुझे आशा है अगर आपने इस आर्टिकल को सही तरीके से पढ़ा होगा, तो आपके मन में कीवर्ड से संबंधित जितने भी डाउट है वह सब निकल गए होंगे और कीवर्ड से संबंधित और अधिक जानकारी पाने के लिए इंटरनेट पर किसी अन्य ब्लॉग पर नहीं जाना पड़ेगा।

अगर इस लेख से आपकी कुछ भी मदद हुई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। इससे उनकी और हमारी दोनों लोगों की मदद हो जाएगी।

अगर आप ब्लॉगिंग सीखना या ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस ब्लॉग पर बने रहे क्योंकि हम इस पर नियमित रूप से इस प्रकार के आर्टिकल लाते रहते हैं।

Share To:

मेरा नाम आशीष कुमार है। मैं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ। मैं एक फुल टाइम Blogger हूँ। आपको मेरे Blog पर Tech, Blogging, Online Earning से संबंधित आर्टिकल मिलेंगे। मेरे Blog पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


2 thoughts on “Keyword Kya Hota Hai? A2Z पूरी जानकारी हिंदी में”

  1. मैं आपके ब्लॉग के सभी आर्टिकल पढ़ती हूँ। आप किसी भी बिषय के बारे में बहुत अच्छे से समझाते हैं।

    Reply

Leave a Comment